बर्थडे स्पेशल: इशांत को सबसे पहले कब आया था गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पहली बार नहीं है जब इशांत शर्मा ने विपक्षी टीम के क्रिकेटरों पर गेंदबाजी के अलावा बातों से वार से किया हो, इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।
अगली गेंद पर रन लेने के दौरान जब इशांत गेंदबाज धम्मिका के पास से गुजरे तो उन्होंने अपने हेलमेट को बार-बार थपथपा कर मानो उन्हें सिर पर मारने के लिए ललकारा। अंपायरों ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को बुलाकर अपने खिलाड़ियों को शांत करने के लिए कहा। मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ, गुस्से में नजर आ रहे धम्मिका ने लाइन से आगे जाकर चौथी बाउंसर फेंकी।
इस ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन के आउट होते ही भारतीय पारी समाप्त हो गई लेकिन जब इशांत पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब धम्मिका पवेलियन की ओर ऐसे दौड़े जैसे इशांत का पीछा कर रहे हों। एक दिन पहले इशांत की श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल परेरा से झड़प हुई थी। दूसरे टेस्ट के दौरान इशांत की 65 प्रतिशत मैच फीस भी कटी थी। तीसरे मैच के बाद उन पर एक मैच का बैन ही लगा दिया गया।
ताजा उदाहरण तो कोलंबो टेस्ट में इशांत शर्मा और श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों (धम्मिका प्रसाद, दिनेश चांदीमल और लाहिरू थिरिमाने) के बीच का है। श्रीलंकाई टीम की पहली पारी में इशांत की गेंद पर धम्मिका एक बाउंसर से चोटिल हो गए थे। बात भारतीय टीम की दूसरी पारी में फिर बढी। 76वें ओवर में जब धमिका प्रसाद गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने इशांत के खिलाफ दो बाउंसर फेंकने के बाद तीसरी बाउंसर भी फेंक दी जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया।
इशांत और धम्मिका दोनों ने एक-दूसरे को आंखें तरेर कर देखा, कुछ कहा-सुनी भी हुई। पास खड़े दिनेश चंडीमल भी झड़प में शामिल हो गए जिसको देखकर नाराज अश्विन ने मैदानी अंपायरों को शिकायत की।
आज उनका 27वां बर्थडे है। उनके जन्मदिन पर जानिए पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ इशांत की तीखी झड़प के बारे में।
जाने, जब पाक बल्लेबाज और इशांत के बीच हुआ पंगा
इशांत शर्मा का इससे पहले इसी तरह का वाकया 26 दिसंबर 2012 में हुआ था। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में इशांत और कामरान अकमल आपस में भिड़ गए थे। अंपायर द्वारा दोषी पाए जाने पर इशांत पर 15 फीसदी और कामरान पर 5 फीसदी जुर्माना लगा था।
बात 18वें ओवर की है, कामरान बल्लेबाजी कर रहे थे। इशांत की गेंद पर वह कैच आउट हो गए लेकिन अंपायर ने गेंद को नोबॉल करार दे दिया। अति उत्साहित इशांत ने अगली गेंद पर कामरान को बीट किया। इतना ही नहीं उन्होंने कामरान के पास आकर कुछ कह दिया। कामरान भी चुप कहां रहने वाले थे, उन्होंने भी पलटकर इशांत को कुछ कहा।
दोनों आमने-सामने आ गए। बात ज्यादा बढ़ती देख भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अन्य साथियों ने दोनों को एक-दूसरे के सामने से हटाया। अगली गेंद पर कामरान ने इशांत की गेंद पर चौका जड़कर पलटवार किया। (फोटो: साभार मिड डे से)