{"_id":"0cb2465eb6b9d44838989bec880c3c6a","slug":"ishant-sharma-retains-in-same-team-india-for-remaining-four-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलनायक बने इशांत शर्मा को फिर मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खलनायक बने इशांत शर्मा को फिर मिला मौका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा मोहाली में तीसरे वनडे में मैच गंवाने वाले अपने महंगे ओवर के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष चार वनडे के लिए टीम इंडिया में अपना स्थान बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शेष चार वनडे के लिए पहले तीन वनडे खेलने वाली टीम इंडिया को ही बरकरार रखा है। रविवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर टीम की जानकारी दी।
विज्ञापन
टीम इंडिया मोहाली में शनिवार को तीसरा वनडे हारकर सात मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ चुकी है। तेज गेंदबाज इशांत ने इस मैच में आठ ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया था।
विज्ञापन
कंगारू पारी के 48वें ओवर में पडे़ 30 रन ने जीत भारत की झोली से निकालकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पाले में डाल दी थी। पहले दो मैचों में इशांत का इकोनामी रेट आठ और 7.77 रहा था।
जयदेव-समी को मौका नहीं
भारत के तीनों तेज गेंदबाजों इशांत, भुवनेश्वर कुमार और आर विनय कुमार का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम में तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में मोहम्मद समी और जयदेव उनादकट मौजूद हैं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।
उनादकट और समी जिम्बाब्वे में पांच मैचों की सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष तीन गेंदबाजों में शामिल थे। उनादकट ने आठ और समी ने छह विकेट लिए थे।
जिम्बाब्वे में 18 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी अभी तक मौका नहीं मिल पाया है। सीरीज का चौथा मैच 23 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।
शेष चार वनडे के लिए घोषित टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, आर विनय कुमार, अमित मिश्रा, अम्बाती रायडू, मोहम्मद समी और जयदेव उनादकट।