{"_id":"66c33f16f5344261f305bb90","slug":"ishan-kishan-stunning-performance-in-buchi-babu-tournament-made-century-and-won-match-by-hitting-two-sixes-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ishan Kishan: पहली पारी में शतक और दूसरी में छक्के से जिताया मैच, ईशान की दमदार वापसी ने बढ़ाई BCCI की चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ishan Kishan: पहली पारी में शतक और दूसरी में छक्के से जिताया मैच, ईशान की दमदार वापसी ने बढ़ाई BCCI की चिंता
Mon, 19 Aug 2024 06:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:20 PM IST
सार
इस मैच में झारखंड को जीत के लिए 1 रनों की जरूरत थी और सिर्फ दो विकेट बचे थे। ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और मध्य प्रदेश के गेंदबाज आकाश राजावत की गेंद पर दो छक्के लगाकर मुकाबले को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : PTI
विस्तार
लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लाल गेंद क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : ICC
बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पहली पारी में 114 गेंदों में 107 रन बनाए। स्टार क्रिकेटर ने सिर्फ 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जबकि दूसरी पारी में नाबाद 41 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : twitter
इस मैच में झारखंड को जीत के लिए 1 रनों की जरूरत थी और सिर्फ दो विकेट बचे थे। ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और मध्य प्रदेश के गेंदबाज आकाश राजावत की गेंद पर दो छक्के लगाकर मुकाबले को समाप्त कर दिया। धोनी के अंदाज में ईशान ने टीम को जीत दिलाकर सभी का दिल जीत लिया। झारखंड ने यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।
ईशान किशन
- फोटो : twitter
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज के रणजी ट्रॉफी में भी वापसी की उम्मीद है। उन्होंने पिछला प्रथम श्रेणी मैच दिसंबर 2022 में खेला था। घरेलू क्रिकेट से दूर रहने के उनके फैसले पर उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था। अब ईशान ने दमदार प्रदर्शन से टीम में वापसी के लिए दावेदारी पेश कर दी है। अगर वह आगामी रणजी सत्र में भी इस तरह की बल्लेबाजी करते हैं तो उनकी टीम में वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा।