फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan kishan set to play dy patil tournament before ipl 2024 after bcci action

Ishan Kishan: बीसीसीआई की सख्ती से डरे ईशान किशन? IPL 2024 से पहले खेलते हुए नजर आ सकते हैं ये टूर्नामेंट

Tue, 13 Feb 2024 07:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Feb 2024 07:14 PM IST
सार

ईशान किशन आईपीएल 2024 से पहले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, युवा खिलाड़ी के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Ishan kishan set to play dy patil tournament before ipl 2024 after bcci action
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नवंबर 2023 से एक्शन में नहीं हैं। फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं, बीसीसीआई कुछ खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनिच्छा से नाखुश है, जिस पर बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड खेलने की सख्त हिदायत दी है। 
विज्ञापन

 
आईपीएल की तैयारियों में जुटे ईशान किशन
दरअसल, ईशान किशन को साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम से बाहर किया गया था। खबर है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने से इनकार कर दिया। फिलहाल वह बड़ौदा में आईपीएल 2024 की तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। उन्हें आईपीएल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ अभ्यास करते देखा गया। बीसीसीआई ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को 16 फरवरी से शुरू हो रहे अगले राउंड से पहले अपनी-अपनी रणजी टीम में शामिल होना है।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में ईशान किशन की वापसी संभव
इस बीच खबर आई है कि ईशान किशन आईपीएल 2024 से पहले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, युवा खिलाड़ी के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन ने क्रिकेट के चलते अपने परिवार को समय नहीं दिया था जिसकी वजह से उन्होंने इतने वक्त तक क्रिकेट से छुट्टी ली। इस दौरान वह क्रिकेट से दूर रहे। दावा किया जा रहा है कि डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में वह खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन की वापसी पर क्या बोले द्रविड़? 
भारत के लिए अपने अब तक के करियर में ईशान किशन ने दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इनमें क्रमश: 78, 933 और 796 रन बनाए हैं। हाल ही में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन की वापसी पर बात करते हुए बताया था कि उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए ‘कुछ क्रिकेट’ खेलना होगा। द्रविड़ ने कहा, “हर किसी के लिए वापसी का एक तय रास्ता है। जब भी वह तैयार है, उसे कुछ क्रिकेट खेलना होगा और वापस आना होगा। यह उसे तय करना है कि वह कब खेलना शुरू करेगा। हम उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।“
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed