फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan refused to give autograph over MS Dhoni Signature said I am not on that level

Ishan Kishan and MS Dhoni: ईशान किशन ने धोनी के साथ ऑटोग्राफ देने से मना किया, बोले- इतना बड़ा आदमी नहीं हूं

Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

ईशान का एक फैन मोबाइल फोन पर उनका ऑटोग्राफ लेना चाह रहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। ईशान ने कहा कि वह अभी इतने बड़े नहीं हुए हैं कि धोनी के ऑटोग्राफ के ऊपर सिग्नेचर कर दें। 
 

विज्ञापन
Ishan Kishan refused to give autograph over MS Dhoni Signature said I am not on that level
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन शानदार लय में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था। इसके बार घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने बल्ले के साथ कमाल किया। अब ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ईशान किशन के अलावा धोनी के फैंस भी इस वीडियो को देखर ईशान किशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में ईशान किशन एक फैन के साथ देखे जा सकते हैं। उनका फैन मोबाइल फोन में ऑटोग्राफ देने की मांग करता है। किशन ऑटोग्राफ देने के लिए मोबाइल हाथ में लेते हैं, लेकिन तभी वह देखते हैं कि उस फोन पर धोनी के भी सिग्नेचर हैं। किशन धोनी के ऑटोग्राफ के ऊपर अपना ऑटोग्राफ देने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि मैं अभी इतना बड़ा नहीं हुआ हूं कि माही भाई के सिग्नेचर के ऊपर ऑटोग्राफ दूं। इसके बाद ईशान किशन नीचे ऑटोग्राफ देते हैं। 
विज्ञापन




इस घटना का वीडियो किसी फैन ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद से ईशान किशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि किशन सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करना जानते हैं और उनकी यह आदत उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनने के बाद मदद करेगी। 

ईशान किशन की कहानी कई मायनों में महेंद्र सिंह धोनी से मिलती है। दोनों खिलाड़ी बिहार के रहने वाले हैं और झारखंड की राजधानी रांची में रहकर क्रिकेट के गुर सीखे। इसके बाद धोनी रेलवे के लिए खेलकर भारतीय टीम तक पहुंचे। वहीं, ईशान किशन जूनियर लेवल पर कमाल करने के बाद भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान बने। यहां उनकी टीम फाइनल तक पहुंची। इसके बाद आईपीएल में ईशान किशन ने कमाल किया और अब भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed