{"_id":"625bcebb6090181c2d2b0ac7","slug":"ishan-kishan-hits-boundary-cushions-after-getting-out-in-mi-vs-lsg-match-may-charged-big-penalty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सस्ते में आउट होने के बाद ईशान किशन ने की बड़ी गलती, लग सकता है भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सस्ते में आउट होने के बाद ईशान किशन ने की बड़ी गलती, लग सकता है भारी जुर्माना
Sun, 17 Apr 2022 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:54 PM IST
सार
लखनऊ के खिलाफ मैच में ईशान किशन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आउट होने के बाद पवेलियन की तरफ लौटते हुए उन्होंने बाउंड्री लाइन पर जेर से बल्ला मारा। इस हरकत के लिए उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन का खराब दौर जारी है। पहले भारतीय टीम में खेलते हुए संघर्ष करने वाले ईशान किशन अब मुंबई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से रन निकले थे और ऐसा लग रहा था कि अब किशन फॉर्म में वापसी कर 15.25 करोड़ की कीमत के साथ न्याय करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किशन दो मैचों में अर्धशतक लगाने के बाद फिर से खराब दौर में चले गए। उन्होंने रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया है। मुंबई की हार में ओपनिंग जोड़ी के न चलना एक अहम कारण है।
लखनऊ के खिलाफ मैच में भी किशन से बड़ी पारी की उम्मीद थी। कप्तान रोहित सस्ते में आउट हो गए थे। ऐसे में बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए किशन को बड़ी पारी खेलने की जरूरत थी और तेजी से रन बनाने थे। हालांकि, किशन इनमें से कुछ नहीं कर पाए। वो न तो बड़ी पारी खेल पाए और न ही तेजी से रन बना पाए। किशन ने इस मैच में 17 गेंद में 13 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे।

— Diving Slip (@SlipDiving) April 16, 2022
विज्ञापन
स्टोइनिस का शिकार बनने के बाद बाउंड्री पर निकाला गुस्सा
मुंबई की पारी के सातवें ओवर में किशन स्टोइनिस की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने बाउंड्री लाइन पर बल्ला मार दिया। इसमें कई कंपनियों के विज्ञापन लगे थे। इस मामले में किशन पर कार्रवाई हो सकती है और उन पर भारी जुर्माना लग सकता है। हालांकि, बीसीसीआई या आईपीएल की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।
मुंबई के लगातार छठी हार
आईपीएल 2022 में मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार कोई टीम शुरुआती छह मैच हारी है। मुंबई की टीम इस सीजन कोई मैच नहीं जीत पाई है। लखनऊ के खिलाफ भी उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अब शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने के लिए मुंबई को लगभग हर मैच जीतना होगा।