फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan and Smriti mandhana hit on head by Bouncer are indian players unable to play bouncer

Bouncer Threat: एक ही दिन दो बल्लेबाजों के सिर पर लगी बाउंसर, क्या छोटी गेंद नहीं खेल पा रहे भारतीय खिलाड़ी?

Sun, 27 Feb 2022 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

भारत के दो ओपनिंग बल्लेबाजों के सिर में एक ही दिन के अंदर दो बार बाउंसर लगी। दोनों को बाद में डॉक्टर की निगरानी में रखना पड़ा। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय बल्लेबाज बाउंसर नहीं खेल पा रहे। 

विज्ञापन
Ishan Kishan and Smriti mandhana hit on head by Bouncer are indian players unable to play bouncer
बाउंसर लगने के बाद ईशान किशन और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन के सिर में बाउंसर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना के सिर में भी बाउंसर लगी और कुछ समय बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया। एक ही दिन भारत के दो ओपनिंग बल्लेबाज बाउंसर से चोटिल हुए हैं। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं क्या भारतीय खिलाड़ी फिर से बाउंसर गेंद खेलना भूल गए हैं। 
विज्ञापन


भारत की पाटा पिचों में बल्लेबाजी आसान होती है या फिर स्पिन पिचों में फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी वजह से भारत के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी खेलने में माहिर होते हैं। इसके अलावा पहले भारत के पास तेज गेंदबाजों की कमी होती थी। इस वजह से भी भारतीय खिलाड़ियों को बाउंसर खेलने में दिक्कत आती थी। भारतीय बल्लेबाज अक्सर छोटी गेंद पर आउट हो जाते थे या चोटिल हो जाते थे। 
विज्ञापन


रोहित-विराट जैसे दिग्गजों ने बदला समय
समय के साथ भारतीय बल्लेबाजों ने बाउंसर गेंद को बेहतर तरीके से खेलना शुरू किया और रोहित विराट जैसे खिलाड़ी पुल या हुक शॉट खेलने में महारत हासिल कर चुके हैं। इसके बाद रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़ियों ने भी बाउंसर के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया। सचिन और सहवाग भी छोटे गेंद सही तरीके से खेलते थे। बीच में युवराज और रैना जरूर पटकी हुई गेंद पर आउट हो हुए, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बाउंसर को बेहतर तरीके से खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लौट रही पुरानी कमजोरी
अब भारत के युवा बल्लेबाज फिर से छोटी गेंद खेलने में समस्या का सामना कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर से लेकर, सूर्यकुमार यादव और अब ईशान किशन को भी छोटी गेंद के खिलाफ परेशानी में देखा गया है। वहीं महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी छोटी गेंद पर ही चोटिल हुईं। इससे पहले महिला टीम में मिताली राज और हरमनप्रीत जैसी खिलाड़ी सही तरीके से बाउंसर खेलती रही हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में मंधाना के सिर में एक बाउंसर लगी और कुछ गेंद खेलने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि, उनकी हालत चिंताजनक नहीं है और उन्होंने सिर्फ एहतियात के तौर पर मैदान छोड़ा था, लेकिन एक ही दिन दो ओपनिंग बल्लेबाजों के बाउंसर से चोटिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। 

सिर्फ पुल शॉट पर भरोसा जता रहे बल्लेबाज
भारत के रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने में महारत रखते हैं और अक्सर पुल शॉट खेलते हुए बाउंड्री लगाते हैं। उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज पुल शॉट खेलते हुए आउट हो रहे हैं। विराट भी वेस्टइंडीज के खिलाफ छोटी गेंद पर आउट हो चुके हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर भी छोटी गेंद पर परेशान हुए हैं। किशन और पंत जैसे खिलाड़ी छोटी गेंद मिलते ही पुल खेलने की कोशिश करते हैं और कई बार आउट भी होते हैं। 


वहीं सचिन सहवाग जैसे खिलाड़ी छोटी गेंद की लाइन के हिसाब से पुल, हुक और अपर कट जैसे शॉट खेलते थे। मौजूदा टीम में बल्लेबाज हुक और अपर कट का प्रयास कम रहे हैं। इसी वजह से छोटी गेंद के खिलाफ परेशानी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed