फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is team india ready against south africa

फटाफट सीरीज के दूसरे मैच में इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया

Mon, 05 Oct 2015 09:09 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
is team india ready against south africa

गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से पहले टी-20 मुकाबले में हार झेलने वाली भारतीय टीम अपनी कमजोरियों से निजात पाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को दूसरे मुकाबले में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

मेजबान टीम की घरेलू सीरीज में शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऐसे में उसके लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। इस मुकाबले में खासकर भारतीय गेंदबाजों पर भारी दबाव रहेगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर, पहले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मेहमान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तीन महीने ब्रेक के बाद मैदान पर लौटने वाले सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टीम को फिर से जीत की राह पर लौटाने की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के मुकाबले कटक और कोलकाता में धोनी और उनकी टीम के लिए परिस्थितियां आदर्श रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से गेंद नीची रहने और बल्लेबाज तक धीमे गति से पहुंचने की संभावना है।

बारिश की है संभावना

is team india ready against south africa

जब दोनों टीमें (टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची तो तेज आंधी के साथ बारिश आ रही थी जिसकी वजह से स्टेडियम तरणताल में बदल गया था।


सोमवार को मैच से पहले मैदान की स्थिति चिंता का विषय बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में यहां रूकरूकर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कम ओवरों के मैच से इंकार नहीं किया जा सकता है।


भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली (43) की पारी की बदौलत 199 रन बनाए थे जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

बल्लेबाजों से उम्मीद पर गेंदबाजी है चिंता

is team india ready against south africa

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी बल्लेबाजी पर उम्मीद बरकरार है लेकिन गेंदबाजी चिंता का सबब बनी हुई है। गेंदबाजी में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा अन्य गेंदबाजों की विपक्षी बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की थी।


अश्विन ने अपने चार ओवर के कोटे में 26 रन खर्च कर एक विकेट झटके थे जबकि अन्य गेंदबाजों ने 40 से अधिक रन लुटाए थे।


उधर, दक्षिण अफ्रीका ने 200 रनों का लक्ष्य तीन विकेट पर दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (36) और एबी डीविलियर्स (51) ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। बाकी का काम जेपी डुमिनी (68) और फरहान बेहरादिन (32) ने किया। डुमिनी और बेहरादिन ने 105 रनों की नाबाद साझेदारी कर पहाड़ जैसे दिख रहे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

ये है संभावित टीम

is team india ready against south africa

संभावित टीमें इस प्रकार हैं : 


भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान),  रोहित शर्मा,  शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, श्रीनाथ अरविंद, अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा।


दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, फरहान बेहारडीन, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कैगिसो रबादा, काइल एबोट, मर्चेंट डि लांगे, इमरान ताहिर, क्विंटन डि कॉक, एडी लेई, एल्बी मोर्कल और खाया जोंडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed