फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is here any conspiracy for team india's victory!

टीम इंडिया की जीत के पीछे क्या 'खेल' है!

Fri, 14 Jun 2013 06:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 14 Jun 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
is here any conspiracy for team india's victory!

चैंपियंस ट्रॉफी इस बार इंग्लैंड में खेला जा रहा है और माना जा रहा था कि भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद दयनीय रहेगा। हालांकि टीम के प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया लेकिन जानदार प्रदर्शन के पीछे कोई 'खेल' तो नहीं खेला जा रहा।

विज्ञापन


भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी पिछले महीने खत्म हुए आईपीएल में व्यस्त रहे और यह टी-20 टूर्नामेंट लगभग दो महीने चला। सबको लग रहा था कि खिलाड़ी थके होंगे और उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।
विज्ञापन


टीम में निराशा इस कदर व्याप्त थी कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड पहुंचने के बाद अपने पहले प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान धोनी ने यहां तक कह डाला कि अगर टीम टूर्नामेंट में खराब खेल दिखाती है तो इसके लिए आईपीएल जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हुआ इसके उलट। भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में अन्य देश के खिलाड़ियों की तुलना में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं और जीत भी हासिल कर रहे हैं।

...और धवन ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन
स्पॉट फिक्सिंग के 'जिन्न' के सामने आने पर क्रिकेट को चलाने वालों को लगा कि अगर भारत में क्रिकेट की अपार लोकप्रियता गिर गई तो बीसीसीआई और आईसीसी की कमाई का क्या होगा। और ऐसे भी कई हैं जो क्रिकेट के नाम पर करोड़ों-अरबों का वारे-न्यारे करते हैं। उनका क्या होगा।

प्रशंसकों का दिल जीतने का प्रयास
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और कई अन्य भ्रष्टाचार की खबरों से आहत क्रिकेटप्रेमी क्रिकेट से दूर न चले जाएं इसलिए देश से बहुत दूर दूसरे देश में जहां दुनिया की सभी दिग्गज टीमों का जमावड़ा है वहां पर भारतीय टीम जीत हासिल कर अपने प्रशंसकों का दिल जीत सके।

कहीं ऐसा तो नहीं कि बेहद योजनाबद्ध तरीके से भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई जा रही हो। इंग्लैंड की तेज पिच पर जहां अब तक भारतीय सूरमा पानी मांगते नजर आते थे उसी टीम को अचानक क्या हो गया कि  दो अभ्यास मैचों में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद दो लीग मैचों में भी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की भी कर ली।

पाक के खिलाफ भी यह 'राउडी' चला तो आएगा मजा
लेकिन प्रशंसकों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ही वही देश है और टीम इंडिया में वही ढेरों खिलाड़ी शामिल हैं जिनके रहते एक साल पूर्व इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम को एक अदद जीत के लिए तरसना पड़ गया था। भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

स्पॉट फिक्सिंग विवाद ने किया निराश
चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व हुए आईपीएल 6 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग और कई अन्य विवादों ने क्रिकेट के दीवानों को खासा निराश किया। स्पॉट फिक्सिंग का विवाद इस कदर गहराता गया कि हर कोई कहने लगा कि यह मैच भी फिक्स है वह मैच भी फिक्स है। एक ओर आईपीएल 6 खत्म हुआ तो दूसरी ओर कई लोग यह मांग करने लगे कि इस लुभावनी क्रिकेट को बंद कर दिया जाए। इससे क्रिकेट में बहुत भ्रष्टाचार फैल रहा है।


क्रिकेट में भ्रष्टाचार की आंच बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन और कप्तान धोनी के करीब भी पहुंची। फिलहाल स्पॉट फिक्सिंग की जांच जारी है।

साख बचाने को उठाने होंगे कड़े कदम
भारत क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला देश है। इस देश की क्रिकेट की नियामक संस्था बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वह कई देशों को क्रिकेट के नाम पर खूब पैसा भी देती है।

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में इस समय लाजवाब प्रदर्शन कर रही है। हो सकता है कि सभी भारतीय खिलाड़ी ईमानदारी से परिश्रम कर टीम को जीत दिला रहे हों। लेकिन भारत में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण ने क्रिकेटप्रेमियों को इस कदर निराश किया है कि उन्हें हर मैच में स्पॉट फिक्सिंग व मैच फिक्सिंग की बू नजर आती है।

अगर क्रिकेट की साख बचानी है तो आईसीसी और बीसीसीआई को आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए ऐसे सख्त कदम उठाने चाहिए। वरना ऐसा न हो कि क्रिकेटप्रेमियों का अपने ही खिलाड़ियों पर से भरोसा उठ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed