फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is Gujarat titans trading Hardik Pandya for Rohit Sharma with Mumbai indians before IPL Auction 2024

IPL Trading: आईपीएल ऑक्शन से पहले क्यों चर्चा में हैं रोहित-हार्दिक? टीम बदलने की खबरों में कितनी हकीकत

Sat, 25 Nov 2023 12:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 12:38 AM IST
सार

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन दिसंबर के महीने में होना है। इससे पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या चर्चा में बने हैं। खबरें हैं कि ये दोनों खिलाड़ी अगले साल नई टीम के लिए खेल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
is Gujarat titans trading Hardik Pandya for Rohit Sharma with Mumbai indians before IPL Auction 2024
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज खेल रही है और आईपीएल 2024 की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। अगले साल मार्च के महीने में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। नीलामी से पहले ट्रेड विंडो खुली हुई है, जिसमें टीमें खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं। अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान ट्रेड किए जा चुके हैं। शेफर्ड लखनऊ से मुंबई में पहुंचे हैं। वहीं, पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स में और आवेश खान लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में आ चुके हैं।
विज्ञापन


26 नवंबर को ट्रेड विंडो का आखिरी दिन होगा। ऐसे में दो खिलाड़ी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दूसरे हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा। कई खबरों में यह दावा किया गया है कि गुजरात टाइटंस की टीम अपने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर रही है। हार्दिक के बदले मुंबई की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा या तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुजरात की टीम में भेज सकती है। 
विज्ञापन


हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। खबरों के अनुसार हार्दिक के मुंबई जाने का सौदा पूरी तरह से नकद में है, जिसके लिए मुंबई को 15 करोड़ रुपये ($1.8) का भुगतान करना होगा। इस स्थिति में मुंबई को कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा, क्योंकि मौजूदा समय में मुंबई के पर्स में 5.5 करोड़ रुपये ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेडिंग विंडो के समय में रोजाना इससे जुड़े खबरें आ रही हैं, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इन खबरों पर यकीन करना इसलिए भी मुश्किल हैं, क्योंकि मुंबई की टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए जानी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने अपनी पांचों आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। ऐसे में रोहित जैसे खिलाड़ी को मुंबई कैसे जाने देगी। यह समझ से परे हैं। यही बात हार्दिक पांड्या पर भी लागू होती है। गुजरात की टीम अब तक दो आईपीएल सीजन का हिस्सा रही है और दोनों में हार्दिक ने टीम की कप्तानी की है। पहले सीजन में यह टीम चैंपियन बनी और दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंची। ऐसे में यह समझना मुश्किल है कि कैसे दोनों टीमें अपने कप्तानों को जानें देंगी।

क्या है हकीकत?
अब तक हार्दिक पांड्या या रोहित शर्मा की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने भी इस तरह की किसी ट्रेडिंग के बारे में नहीं बताया है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर भी ऐसी जानकारी नहीं है। हालांकि, कई खबरों में अलग-अलग सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि इसके बदले रोहित शर्मा गुजरात की टीम में आएंगे या जोफ्रा आर्चर या कोई अन्य खिलाड़ी। 


ट्रेड विंडो 26 नवंबर को बंद हो जाएगी। ऐसे में अगर गुजरात और मुंबई को यह ऐतिहासिक ट्रेड करना है तो इनके पास दो दिन का समय है। रविवार के दिन साफ हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी किस टीम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed