फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland tour of America and West indies is in danger four players of Irish team covid-19 infected

कोरोना का कहर: आयरलैंड के अमेरिका-वेस्टइंडीज दौरे पर मंडराया खतरा, आयरिश टीम के चार खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित

Sun, 19 Dec 2021 09:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 19 Dec 2021 09:25 AM IST
सार

ऑयरलैंड क्रिकेट टीम चार खिलाडी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके चलत उसके अमेरिका और वेस्टइंडीज दौरे पर खतरा मंडरा रहा है। आयरिश टीम 22 दिसंबर से अमेरिका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेगी। 

विज्ञापन
Ireland tour of America and West indies is in danger four players of Irish team covid-19 infected
आयरलैंड की क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑयरलैंड क्रिकेट टीम के अमेरिका और वेस्टइंडीज दौरे पर खतरा मंडरा रहा है। आयरिश टीम के चार खिलाड़ी और सहायक कोच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज के दौरे पर आयरलैंड टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है। आयरिश टीम इन दिनों अमेरिका के मियामी में है। जबकि क्रिकेट आयरलैंड का कहना है यह दौरा जारी रहेगा। बोर्ड का कहना है कि दोनों देशों के दौरे पर रवाना होने से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों की करोना जांच की गई जिनमें जॉर्ज डॉकरैल और बैरी मैक्कार्थी कोविड-19 संक्रमित पाए गए। इन दोनों खिलाड़ियों को संक्रमित पाए जाने के बाद टीम के साथ नहीं ले जाया गया। 

विज्ञापन


10 दिन क्वारंटीन रहने के बाद अमेरिका होंगे रवाना

बोर्ड के मुताबिक, टीम के खिलाड़ी क्रेग यंग को भी आयरलैंड में ही रोक दिया गया है। क्योंकि वह डॉकरैल और मैक्कार्थी के संपर्क में आए थे। क्रिकेट आयरलैंड का कहना है कि अब इन सभी खिलाड़ी को 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा उसके बाद कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अमेरिका दौरे के लिए रवाना होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को अगर छोड़ दिया जाए तो टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना जांच निगेटिव रही। इसके अलावा आयरलैंड के दो क्रिकेटर हैरी टेक्टर और गैरेथ डेलानी इन दिनों अमेरिका में खेल रहे हैं। लेकिन टीम में जुड़ने से पहले जब इन दोनों खिलाड़ियों की कोरोना जांच की गई तो वह संक्रमित पाए। इन दोनों खिलाड़ियों को पृथकवास में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जोश लिटिल को बुला गया अमेरिका

बोर्ड के निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने अमेरिका और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में किसी भी तरह के खतरे से इनकार किया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए टीम लंका  प्रीमियर में खेल रहे फास्ट बॉलर जोश लिटिल को अमेरिका बुला लिया गया है। आयरलैंड की टीम अमेरिका के खिलाफ 22 से 31 दिसंबर के दरम्यान दो टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद आयरशि टीम कैरेबियन दौरे पर रवाना होगी जहां वह तीन वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed