IRE vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड वन-डे और टी-20 टीम का एलान
आयरलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। आयरलैंड को 11 जुलाई से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अनकैप्ड विलियम मैक्लिंटॉक, बेंजामिन व्हाइट और नील रॉक को टी-20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज शेन गेटकेट को भी टीम में जगह दी गई है। बता दें कि गेटकैट ने आखिरी बार पिछले साल मार्च में टी-20 मैच खेला था।
Here are the One Day International and T20I squads to face South Africa in July.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 30, 2021
Go well lads! #BackingGreen ☘️ 🏏 pic.twitter.com/stVX1nxniq
आयरलैंड की वन-डे टीम
एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम केनेडी, जोश लिटल, एंड्रू मैकब्राइन, ग्रीम मैककार्टर, बैरी मैकार्थी, विलियम पोर्टरफील्ड, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, क्रैग यंग।
आयरलैंड की टी-20 टीम
एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकैट, जोश लिटल, बैरी मैकार्थी, विलियम मैकक्लिंटॉक, केविन ओ'ब्रायन, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रैग यंग।