फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IRE vs ZIM: Ireland win by 7 wickets and ruin Brendan Taylor farewell match, odi series draw by 1-1

IRE vs ZIM: आयरलैंड ने आखिरी वन-डे में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से ड्रॉ

Mon, 13 Sep 2021 11:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
IRE vs ZIM: Ireland win by 7 wickets and ruin Brendan Taylor farewell match, odi series draw by 1-1
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : icc

आयरलैंड ने सोमवार को आखिरी वन-डे में जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 34 ओवर्स में 131 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 58 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि बारिश के कारण आयरलैंड को जीत के लिए 118 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए एंडी मैकब्राइन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, आयरलैंड के खिलाड़ी विलियम पोर्टरफील्ड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विलियम ने तीनों मैचों में कुल 158 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

 


विदाई मैच में केवल सात रन बना पाए ब्रेंडन
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अपने विदाई मैच में केवल सात रन बनाकर आउट हो गए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच था। मैच खेलने से पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। बता दें कि विदाई मैच में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लिखा था भावुक संदेश 
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'बड़े ही भारी मन से मैं यह एलान कर रहा हूं कि कल मेरा अपने प्यारे देश जिम्बाब्वे के लिए आखिरी मैच है। 17 साल के करियर ने मुझे विनम्र होना सिखाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed