फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   irani trophy Rest of India lead by 7 runs with 8 wickets remaining on day 3 of against vidarbha

इरानी ट्रॉफी: कर्णीवार का शतक, विदर्भ को पहली पारी में बढ़त

Thu, 14 Feb 2019 05:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
irani trophy Rest of India lead by 7 runs with 8 wickets remaining on day 3 of against vidarbha
akshay karnewar

अक्षय कर्णीवार के करियर के पहले शतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाले रणजी चैंपियन विदर्भ ने इसके बाद शेष भारत की सलामी जोड़ी को सस्ते में आउट करके गुरुवार को यहां ईरानी कप क्रिकेट मैच के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।

विज्ञापन


कर्णीवार आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 102 रन की आकर्षक पारी खेली जिससे विदर्भ ने 425 रन बनाकर पहली पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। शेष भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 102 रन बनाये हैं और उसे अब सात रन की बढ़त मिल गई है।
विज्ञापन


शेष भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने अनमोलप्रीत सिंह (छह) का विकेट जल्दी गंवा दिया जबकि मयंक अग्रवाल (27) भी लांग आफ पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पहली पारी के शतकवीर हनुमा विहारी (नाबाद 40) और कप्तान अंजिक्य रहाणे (नाबाद 25) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ये दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 56 रन जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 245 रन से आगे बढ़ायी। उसकी निगाह अक्षय वाडकर (73) पर टिकी थी जिन्होंने कल शाम को टीम को संकट से उबारा था लेकिन टीम को बढ़त कर्णीवार ने दिलाई। बायें हाथ के बल्लेबाज कर्णीवार ने 133 गेंदों का सामना करके 13 चौके और दो छक्के लगाये।

कर्णीवार और वाडकर ने सुबह विदर्भ की पारी की शुरुआत की। वाडकर लंच से पहले आउट हो गये लेकिन कर्णीवार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने धर्मेन्द्रसिंह जडेजा पर मिडविकेट क्षेत्र में दिन का पहला छक्का जमाया। उन्हें अक्षय वाखरे (20) का अच्छा साथ मिला। कर्णीवार और वाखरे ने आठवें विकेट के लिए 76 रन जोड़कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।


कर्णीवार शतक पूरा करने के बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद को पुल करने के प्रयास में चूक गये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। वाखरे भी इसके तुरंत बाद चाहर की गुगली पर बोल्ड हो गये। इसके बाद रजनीश गुरबाणी (नाबाद 28) और यश ठाकुर (10) ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़कर शेष भारत के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ायी।

युवा चाहर शेष भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 112 रन देकर चार विकेट लिए। अंकित राजपूत, जडेजा और कृष्णप्पा गौतम ने दो-दो विकेट हासिल किये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed