फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irani Cup: Abhimanyu Easwaran half-century help Rest of India make 142 on day 2 still 200 runs behind Vidarbha

Irani Cup 2025: अभिमन्यु ईश्वरन के अर्धशतक से शेष भारत ने दूसरे दिन बनाए 142 रन, विदर्भ से अभी 200 रन पीछे

Thu, 02 Oct 2025 07:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 02 Oct 2025 07:04 PM IST
सार

शेष भारत के बल्लेबाजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (52) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 42) को छोड़कर सभी दबाव में दिखे। शेष भारत की टीम विदर्भ के पहली पारी के स्कोर से 200 रन पीछे है। पाटीदार के साथ मानव सुतार एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Irani Cup: Abhimanyu Easwaran half-century help Rest of India make 142 on day 2 still 200 runs behind Vidarbha
अभिमन्यु ईश्वरन - फोटो : ANI

विस्तार

रणजी चैंपियन विदर्भ ने शेष भारत को ईरानी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोके जाने पर पांच विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। इससे पहले अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 280 रन से आगे खेलते हुए विदर्भ ने 17.4 ओवर में 62 रन और जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। विदर्भ ने 101.4 ओवर में 342 रन बनाए। अथर्व तायडे 143 के स्कोर पर आउट हुए जिन्होंने 118 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन


जवाब में शेष भारत के बल्लेबाजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (52) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 42) को छोड़कर सभी दबाव में दिखे। शेष भारत की टीम विदर्भ के पहली पारी के स्कोर से 200 रन पीछे है। पाटीदार के साथ मानव सुतार एक रन बनाकर खेल रहे हैं। शेष भारत ने सुबह पहले सत्र में दस ओवरों में 20 रन बनाए। लंच के बाद दो विकेट गंवाकर 74 रन जोड़े। ईश्वरन और जुयाल ने 52 रन की साझेदारी की जिसे पार्थ रेखाड़े ने जुयाल को आउट करके तोड़ा। यश ढुल भी टिक नहीं सके और 12 गेंद में 11 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हुए। आखिरी सत्र में शेष भारत ने 48 रन जोड़े जब खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। ईश्वरन 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि रूतुराज गायकवाड़ नौ और ईशान किशन एक ही रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed