फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Iran top Group C after Costa Rica win

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप: अपने ग्रुप में टॉप पर रहकर प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचा ईरान

Sat, 14 Oct 2017 02:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 14 Oct 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
Iran top Group C after Costa Rica win
ईरान टीम - फोटो : fifa.com

ईरान ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2017 में शुक्रवार को गोवा में ग्रुप 'सी' के मुकाबले में कोस्टा रिका को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। एशियाई टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही और उसने भारतीय जमीन पर इस साल 100 प्रतिशत का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए अंतिम-16 में जगह पक्की की।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी टीम कोस्टा रिका तीन मैचों में सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी और टूर्नामेंट में उसका सफर यही थम गया। ईरान के कप्तान मोहम्मद घोबिशावी ने 25 मिनट में गोल दागकर टीम का खाता खोला। चार मिनट के बाद ताहा शरिअती ने पेनल्टी पर गोल करके टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन


ताहा मेली ने अंतिम पलों में टीम के लिए तीसरा गोल दागकर ईरान की एकतरफा जीत पर मुहर लगा दी। ईरान के लिए एकमात्र निराशाजनक बात ये रही कि उसके कप्तान को दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया। इस वजह से अंतिम-16 के मैच में टीम को अपने कप्तान की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed