फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Iqbal Qasim appointed New Chairman of PCB Cricket Committee

PCB की क्रिकेट समिति को मिला नया अध्यक्ष, बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर इकबाल कासिम होंगे मुखिया

Sat, 01 Feb 2020 07:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Feb 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
Iqbal Qasim appointed New Chairman of PCB Cricket Committee
इकबाल कासिम - फोटो : ट्विटर

बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर इकबाल कासिम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रभावशाली क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कासिम ने 50 टेस्ट खेले है और वह पहले टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके है।

विज्ञापन


इस समिति में पूर्व कप्तान वसीम अकरम, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी उमर गुल, अली नकवी और महिला टीम की पूर्व कप्तान एवं मौजूदा मुख्य चयनकर्ता उरूज मुमताज शामिल है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के निदेशक जाकिर खान इस समिति के सह-सदस्य हैं।
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा कि समिति बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी को क्रिकेट से जुड़े मामलों पर सलाह देगी, जिसमें राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन और उनके प्रबंधन, घरेलू क्रिकेट संरचना, उच्च प्रदर्शन केंद्र और खेल की स्थिति शामिल हैं। सीईओ वसीम खान ने कहा, ‘ये सदस्य खेल के प्रमुख हितधारकों के प्रतिनिधि हैं। वे हमारी नीति के अनुरूप पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, जो पीसीबी प्रबंधन को पाकिस्तान में खेल में सुधार करने में मदद करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed