{"_id":"5b0960ce4f1c1b9e6e8b4aab","slug":"ipl-winner-prediction-5-reason-why-chennai-super-kings-can-be-champion-of-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की चेन्नई ही होगी IPL 2018 चैंपियन, 'बूढों की फौज' कहने वालो की यूं हो जाएगी बोलती बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की चेन्नई ही होगी IPL 2018 चैंपियन, 'बूढों की फौज' कहने वालो की यूं हो जाएगी बोलती बंद
Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्रिकेट खेल भले ही इंग्लैंड में पैदा हुआ हो, लेकिन यह पला-बढ़ा भारत में। आज देश के हर कोने में आईपीएल की धूम मची हुई है। रविवार को 7 बजते ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल ट्रॉफी पाने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत भी शुरू हो जाएगी। चेन्नई जहां तीसरी बार इस खिताब को पाने के लिए जी-जान लगा देगी तो सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना संजोए हुए है।
2 of 7
2 साल के बैन के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स खिताब से बस एक कदम दूर है। धोनी की टीम अनुभवी खिलाड़ियों की ऐसी फौज बनकर उभरी है, जिसके किले को भेदना हर विरोधी टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। आइए इस पैकेज में जानते हैं वह 5 कारण जो पीली जर्सी वालों को इस खिताब का प्रबल दावेदार बनाते हैं।
युवा जोश पर भारी पड़ता अनुभव
3 of 7
शुरुआत में सभी ने इस टीम को 'बूढ़ों की फौज' कहकर खारिज कर दिया था। इस टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल के पार है। कप्तान धोनी खुद धोनी 36 साल के हैं, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे अंबाति रायुडू 32, मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना 31, शेन वॉटसन और हरभजन सिंह 37 साल के वो बुढ़े शेर हैं, जिन्होंने अपने अनुभव से विरोधियों के दात खट्टे कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में रायुडू
4 of 7
कभी अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान रहे अंबाती रायुडू इस आईपीएल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। चाहे पारी की शुरुआत करनी हो या फिर चौथे क्रम पर आकर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देना, यह 32 वर्षीय खिलाड़ी कप्तान की सभी उम्मीदों पर बखूबी खरा उतरा। टूर्नामेंट में 586 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में बरकरार रायुडू से फाइनल मुकाबले में टीम को उसी दम-खम की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
फिर लौटा पुराना माही
5 of 7
अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे एमएस धोनी ने 15 मुकाबलों में 455 रन बनाए हैं, जिसमें 30 छक्के शामिल हैं। धोनी का यह आठवां फाइनल और बतौर कप्तान सातवां खिताबी मुकाबला होगा। चेन्नई के इस 'थाला' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अनुभव का कोई सानी नहीं। धोनी की चतुराई और विकेट के पीछे फूर्ती के दम पर चेन्नई सनराइजर्स से कहीं मजबूत नजर आती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।