फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषी ने कर दी भविष्यवाणी, जानिए CSK या SRH में से कौन बनेगा आईपीएल चैंपियन!

Sun, 27 May 2018 07:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018 winner prediction between csk and srh by scientific astrologer
csk vs srh

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घर में 14 रन से हराकर आईपीएल 2018 के फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 'ऑरेंज आर्मी' का सामना खिताब की प्रबल दावेदार चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच मौजूदा लीग में तीन मैच खेले गए, जिसमें से तीनों बार बाजी 'माही ब्रिगेड' ने जीती।

ipl 2018 winner prediction between csk and srh by scientific astrologer
csk

बहरहाल, रविवार को दोनों ही टीमें पूरे जोश के साथ मैदान संभालेंगी क्योंकि अब मुकाबला फाइनल का होगा और कोई भी टीम इस मैच की हार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। दो साल के निलंबन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के पास तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का मौका है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की नजर दूसरी बार खिताब पर गड़ी हुई है। 

ipl 2018 winner prediction between csk and srh by scientific astrologer
सनराइजर्स हैदराबाद

इस बीच एक वैज्ञानिक ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि एसआरएच या सीएसके में से कौन सी टीम फाइनल मुकाबला जीतेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ज्योतिषी के मुताबिक केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खिताब जीत सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2018 winner prediction between csk and srh by scientific astrologer
सनराइजर्स हैदराबाद

इसका कारण उन्होंने ऐसे समझाया कि जुपिटर प्लेनेट, प्लेनेट-X (2007 आरएच283) और प्लेनेट-Z (2008 एफसी76) के आस-पास होने की वजह से हैदराबाद के कप्तान को फायदा मिलेगा। विलियमसन के लिए एक और खुशखबरी यह भी रही कि उनकी कुंडली काफी बलवान है क्योंकि 260 सालों के बाद प्लूटो अपने घर में प्रवेश कर रहा है। यही नहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी के पक्ष में ही प्लूटो है, जिससे एसआरएच को अधिक फायदा मिल रहा है। वहीं धोनी की कुंडली में यूरेनस है, जो प्लूटो से कमजोर गृह है। धोनी की कुंडली में प्लेनेट-X भी कमजोर है।

विज्ञापन
ipl 2018 winner prediction between csk and srh by scientific astrologer
एमएस धोनी - फोटो : ipl

याद हो कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर ही फाइनल में प्रवेश किया था। लीग चरण के समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर रही सीएसके ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रोमांचक पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 5 गेंदें शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब वैज्ञानिक ज्योतिष की भविष्यवाणी में कितना दम है, इसका पता रविवार को ही पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed