फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL to return to its old home and away format in 2023, confirms Ganguly; Womens IPL

BCCI: अगले साल से पुराने प्रारूप में लौटेगा IPL, गांगुली बोले- महिला आईपीएल भी अगले साल से शुरू करने का प्लान

Thu, 22 Sep 2022 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Sep 2022 03:48 PM IST
सार

गांगुली ने सभी राज्य संघों को 2022-23 के लिए घरेलू अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई महिला आईपीएल पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
IPL to return to its old home and away format in 2023, confirms Ganguly; Womens IPL
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को सभी राज्य क्रिकेट संघों से कहा है कि बोर्ड अगले साल की शुरुआत में महिला आईपीएल शुरू करने की उम्मीद कर रहा है। गांगुली ने सभी राज्य संघों को 2022-23 के लिए घरेलू अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई महिला आईपीएल पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

पुरुषों के आईपीएल को लेकर क्या बोले गांगुली?

गांगुली ने पत्र में लिखा- इस बारे में अधिक जानकारी नियत समय में दी जाएगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगले साल से पुरुषों का आईपीएल होम और अवे के फॉर्मेट में वापस आएगा। इसमें सभी 10 टीमों के पास अपने घरेलू मैदान के रूप में नामित स्टेडियम होंगे। इसकी जानकारी बोर्ड ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को दे दी है। 2020 में कोरोना के प्रकोप के बाद से आईपीएल केवल कुछ स्थानों पर आयोजित किया गया है। 2020 और 2021 में दूसरा हाफ यूएई के तीन मैदानों- दुबई, शारजाह और अबूधाबी में आयोजित किया गया। वहीं, 2021 आईपीएल के पहले हाफ के मैच- दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में खेले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम और अवे फॉर्मेट में लौटेगा टूर्नामेंट

हालांकि, अब कोरोना के मामलों में गिरावट और नियंत्रण के बाद अब फिर से यह टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। यानी सभी टीमों का अपना एक घरेलू मैदान होगा। उन्हीं में मैच आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है और सभी मल्टी-डे टूर्नामेंट भी पारंपरिक होम और अवे फॉर्मेट में लौट आएंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जबकि महिला टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी।
विज्ञापन

महिला आईपीएल को लेकर क्या बोले गांगुली?

महिला आईपीएल से भारत में महिला क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाने की उम्मीद है। महिला आईपीएल के अलावा, बीसीसीआई लड़कियों के अंडर -15 वनडे टूर्नामेंट को भी शुरू करने जा रहा है। गांगुली ने लिखा- हमें इस सीजन से लड़कियों का अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट शुरू करने की खुशी है। महिला क्रिकेट ने दुनिया भर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है और हमारी राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह नया टूर्नामेंट हमारी युवा लड़कियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मार्ग तैयार करेगा। पहला महिला अंडर-15 इवेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक पांच स्थानों - बैंगलोर, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर, पुणे में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed