{"_id":"79569f62-6ebd-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-team-rajasthan-royals-slapped-with-rs-100-crore-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स को झटका, 100 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रॉयल्स को झटका, 100 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Feb 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी की आईपीएल टीम राजस्थान रायल को तगड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट(फेमा) के उल्लंघन आरोप में जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) पर करीब 100 करोड़ (98.5) का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
ईडी का यह आदेश आईपीएल के छठे संस्करण के लिए आयोजित हुई नीलामी के ठीक दूसरे दिन सामने आया है। मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल 2011 में जेआईपीएलए इसके निदेशक और विदेशी साझीदारों को कई कारण बताओ नोटिस भेजे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा के अन्तर्गत इस कंपनी में विदेशी पैसे के कई अवैध ट्रांजेक्शन देखे हैं। कई निवेश तो कंपनी बनाने से पहले ही किए गए हैं। साथ ही इस कंपनी में पैसों के कई अवैध लेने-देन दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जुर्माने में 50 करोड़ रुपये जेआईपीएल और इसके निदेशक पर, 34 करोड ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग पर और 14.5 करोड रुपये मेसर्स एनडी इंवेस्टमेंट पर लगाया है। सभी को जुर्माना भरने के लिए महज 45 दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इस फ्रेंचाइजी के को-ऑनर हैं। प्रवर्तन निदेशालय पिछले दो सालों से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी में होने वाले विदेशी विनिमय और वित्तिय गड़बड़ियों की जांच कर रहा है और ईडी का किसी टीम के खिलाफ पहला बड़ा आदेश है।