IPL की तरह ब्लाइंड क्रिकेटर्स के लिए शुरू होगा टूर्नामेंट, 5 गुना ज्यादा खिलाड़ियों का बेस प्राइस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक दशक में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की किस्मत चमकाने वाले आईपीएल की तर्ज पर अब एक नया टूर्नामेंट शुरू किया जा सकता है। खबर है कि ब्लाइंड क्रिकेटर्स के लिए लिए आईपीएल जैसे ही एक नए क्रिकेट टूर्नामेंट को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
ब्लाइंड क्रिकेटर्स के लिए इस टूर्नामेंट की पहल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) की तरफ से की जा रही है। सीएबीआई इसके लिए 8-10 फ्रैंचाइजियों से लगाता बातचीत भी कर रही है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में आईपीएल की बड़ी फ्रैंचाइजियों ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है।
बता दें मौजूदा दौर में भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर है। इस टीम ने न सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है, बल्कि शाहजाह में खेले गए 40 ओवर के वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि के बाद स्क्वाड में शामिल प्रत्येक ब्लाइंड क्रिकेटर्स को 12-12 लाख रुपये की ईनामी राशि भी दी गई थी।
सीएबीआई के जनरल सेक्रेटरी जॉन डेविड आईपीएल स्टाइल की यह लीग शुरू करने पर जोरों से काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 25 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में तीन नॉक आउट गेम्स समेत 40 लीग मैच होंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रत्येक राज्य से आईपीएल की तरह सिर्फ एक ही टीम होगी।
बता दें कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के ब्लाइंड क्रिकेटर्स को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि आईपीएल जैसा यह टूर्नामेंट शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को बेस प्राइस ही 50 हजार रुपये से शुरू होगा।