फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl spot fixing controversy

तौलिए से हुआ स्पॉट फिक्सिंग का पर्दाफाश

Sat, 25 May 2013 02:25 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
ipl spot fixing controversy

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो श्रीसंत के तौलिए से स्पॉट फिक्सिंग का पर्दाफाश और दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़ में तैनात कर दी गई थीं। बस इंतजार था सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेश का।

9 मई को सभी वरिष्ठ अधिकारी स्पेशल सेल के कार्यालय में एकत्र हो गए। यहां टीवी पर मैच देखा गया।

नौ मई को जब दूसरे स्पेल में बॉलिंग करते समय श्रीसंत की पैंट में तौलिए लगा दिखा तो दिल्ली पुलिस का स्पॉट फिक्सिंग ऑपरेशन शुरू हो गया।

अधिकारियों ने तुरंत दबिश देने के आदेश दे दिए। दिल्ली पुलिस की गुड़गांव में मौजूद टीम ने सबसे पहले बुकी अश्विनी टिंकू और उसके साथियों को उठाया था।

गौरतलब है कि मोबाइल से रिकार्डिंग में ये बात सामने आई थी कि श्रीसंत फिक्सिंग का इशारा करने के लिए पैंट में तौलिया लगाएगा, जबकि अजीत को जयपुर मैच में टी-शर्ट उठानी थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वह जयपुर से ही ऑपरेशन को शुरू करना चाहते थे, मगर जयपुर में अजीत चंदीला बुकीज को इशारा करना भूल गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब-जब बुकी गिरफ़्तार हुआ उसके बाद कोई न कोई खिलाड़ी गिरफ्तार हुआ है। सबसे पहले बुकी अश्विनी कुमार उर्फ टिंकू मंडी गिरफ़्तार हुआ। इसके बाद तीनों खिलाड़ी अजीत चंदीला, श्रीसंत और अंकित चव्हाण गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील भाटिया की गिरफ़्तारी के बाद क्रिकेटर से फिक्सर बने बाबूराव यादव गिरफ्तार हुआ। और अब बुकी याहिया गिरफ्तार हुआ है तो और खिलाड़ियों के पकड़े जाने की संभावना है।

याहिया ने खुलासा किया है कि वह अन्य टीमों के खिलाड़ियों के संपर्क में था। पुणे वारियर्स व सीएसके के खिलाड़ी पुलिस के संदेह के घेरे में हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed