फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl preview: rajasthan royals vs sunrisers hyderabad

जीतने वाले को मिलेगा एक और मौका, हारे तो बाहर

Tue, 21 May 2013 11:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
ipl preview: rajasthan royals vs sunrisers hyderabad
आईपीएल 6 के एलिमिनेटर में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। राहुल द्रविड़ की टीम खासे दबाव में है और स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग में अपने 3 खिलाड़ियों के फंसने का मनोवैज्ञानिक दबाव झेल रहे राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाना चाहेगी। शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में पहुंची नई टीम हैदराबाद का लक्ष्य होगा कि रॉयल्स को हराकर वह खिताबी रेस की ओर आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


राजस्थान और हैदराबाद के बीच इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी जबकि हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि दोनों टीमों को इस मैच में अपना सब कुछ झोंकना होगा क्योंकि उनके पास वापसी के लिए दूसरा मौका नहीं होगा। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम को पहले क्वालिफायर की पराजित टीम से भिड़ने का मौका मिलेगा और 24 मई के दूसरे क्वालिफायर में जीतने वाली टीम 26 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले क्वालिफायर की विजेता टीम से खिताब के लिए भिड़ेगी।


राजस्थान के लिए एलिमिनेटर एक ऐसा चैलेंज है जिससे वह पार पाना चाहेंगे ताकि यह साबित किया जा सके कि टीम स्पॉट फिक्सिंग के दु:स्वप्न से उबर चुकी है। कप्तान राहुल द्रविड़ के लिए भी टीम को ऐसे समय में एकजुट करना एक बड़ी चुनौती होगी जब तमाम हालात टीम के विपरीत चल रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में अब तक राजस्थान और हैदराबाद

01 : बार 2008 में चैंपियन रह चुकी है राजस्थान रॉयल्स।
02 : मैच राजस्थान ने हैदराबाद से अब तक खेले हैं 01 जीता, 01 हारा।

राजस्थान रॉयल्स

10 : मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही राजस्थान रॉयल्स।

-सर्वाधिक स्कोर
185/4 : रन राजस्थान ने सर्वाधिक चेन्नई के खिलाफ बनाए।

-सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
513 : रन शेन वाटसन ने 14 मैचों में एक शतक और अर्धशतक के साथ बनाए।

-सर्वाधिक विकेट
26 : विकेट मीडियम पेसर जेम्स फॉक्नेर ने चटकाए

सनराइजर्स हैदराबाद

10 : मैच जीतकर हैदराबाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर रही।

-सर्वाधिक स्कोर
178/3 : रन हैदराबाद ने सर्वाधिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए।

-सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
293 : रन पार्थिव पटेल के नाम 12 मैच में एक अर्धशतक के साथ हैं।

-सर्वाधिक विकेट
20 : विकेट सर्वाधिक स्पिनर अमित मिश्रा के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed