फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl preview: mumbai indians vs chennai super kings

जो भी जीतेगा पहला प्लेऑफ, होगा फाइनल में

Mon, 20 May 2013 11:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
ipl preview: mumbai indians vs chennai super kings
चाहे चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग हों या फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, सोमवार को फिरोजशाह कोटला पर उतरते ही दोनों की जुबान लगभग एक जैसे शब्द थे। स्पॉट फिक्सिंग के विवाद को अलग कर आईपीएल के रोमांच को वापस लौटाना।
विज्ञापन


दोनों ही टीमें जीत के इरादे से एक बार फिर क्रिकेट के असली आकर्षण को लौटाने को बेकरार हैं। आईपीएल के पहले प्ले ऑफ में जो भी टीम मंगलवार को जीतेगी फाइनल में खेलने की हकदार होगी। लेकिन जो हारेगी उसके पास फाइनल में पहुंचने का एक अवसर और रहेगा।

विज्ञापन


चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग सीधे कहते हैं कि आईपीएल का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन बीते सप्ताह जो हुआ इससे इसके आकर्षण को धक्का लगा है। लेकिन उनकी कोशिश रहेगी कि बेहतर क्रिकेट के दम पर आईपीएल का समापन बेहद शानदार ढंग से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं कि उनकी टीम में सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं। इस दौरान क्रिकेटरों ने दिमाग में सिर्फ एक ही बात रखी अच्छे प्रदर्शन के दम पर जीतने की। रोहित कहते भी हैं कि इस मुकाबले में दबाव चेन्नई पर रहेगा। आखिर उनकी टीम ने घरेलू व बाहर के दोनों ही मुकाबलों में हराया है।


वहीं फ्लेमिंग भी कहते हैं कि टीम कल ही जीतना चाहेगी। उन्हें उम्मीद है कि माइकल हसी की अगुवाई में सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा मिलकर कमाल करेंगे।

मंगलवार के मैच में सचिन तेंदुलकर के खेलने पर फैसला मैच शुरू होने से ठीक पहले लिया जाएगा। हालांकि सचिन आज ग्राउंड में आए और नेट्स पर गेंदबाजी भी की।

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई और चेन्नई

02 : बार 2010, 11 में चैंपियन रह चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स।
01 : बार 2010 में फाइनल तक का सफर मुंबई ने तय किया है।
13 : मुंबई ने चेन्नई से अब तक खेले हैं जिसमें 08 जीते और 05 हारे हैं।

मुंबई इंडियंस
11 : मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही मुंबई इंडियंस।
08 : मैच मुंबई ने अपने घरेलू मैदान वानखेडे पर खेले और सभी जीते।
02 : मुंबई ने चेन्नई से इस सत्र खेले और दोनों में जीत हासिल की।

-सर्वाधिक स्कोर
209/5 : रन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ वानखेडे में बनाए।
92 : रन न्यूनतम स्कोर मुंबई का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रहा।

-सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
526 : रन रोहित शर्मा के नाम 16 मैचों में हैं जिसमें पांच अर्धशतक हैं।

-सर्वाधिक छक्के
28 : छक्के मुंबई की ओर से सर्वाधिक रोहित शर्मा ने ठोके हैं।

-सर्वाधिक विकेट
22 : विकेट मुंबई की ओर से सर्वाधिक मिचेल जॉनसन के नाम हैं।

-व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
3/11 : विकेट के साथ प्रज्ञान ओझा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

चेन्नई सुपर किंग्स
11 : मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर रही चेन्नई सुपर किंग्स।
08 : मैच चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी पर खेले और 06 जीते।

-सर्वाधिक स्कोर
223/3 : रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके मैदान पर बनाए।
79 : रन न्यूनतम स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे में रहा।

-सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
646 : रन माइक हसी के नाम 15 मैचों में हैं जिसमें पांच अर्धशतक हैं।

-सर्वाधिक छक्के
20 : छक्के चेन्नई की ओर से सर्वाधिक कप्तान धोनी ने लगाए।

-सर्वाधिक विकेट
25 : विकेट चेन्नई की ओर से सर्वाधिक ड्वेन ब्रावो ने चटकाए।

-व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
3/10 : विकेट के साथ मोहित शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed