फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Preview: DD vs KXIP, 7th match

जीत की राह पर लौटने को बेताब डेयरडेविल्स, पंजाब के खिलाफ है मुकाबला

Fri, 15 Apr 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
IPL Preview: DD vs KXIP, 7th match

दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को शुक्रवार को आईपीएल-9 में आपसी मुकाबले के दौरान पहली जीत दर्ज करने की कड़ी होड़ देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


दोनों टीमें अपना शुरुआती मुकालबा गंवा बैठी थी। दिल्ली को केकेआर ने और किंग्स इलेवन पंजाब को गुजरात लायंस ने पराजित किया था। डेयरडेविल्स ने टी-20 चैंपियंस लीग के लिए दो बार क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


इस सीजन में टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं और मेंटर राहुल द्रविड़ और कोच पैडी उपटन के मार्गदर्शन उसकी कोशिश इस बार बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगी। कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाजी जहीर खान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम 17.4 ओवरों में महज 98 रनों पर सिमट गई थी। उनके केवल 4 बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे थे। शुक्रवार को कप्तान जहीर को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम बेहतर प्रदर्शन करे।

टीम को वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट से काफी उम्मीदें हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अंतिम ओवर में चार गेंदों पर चार छक्के मारकर विंडीज को विश्व चैंपियन बनाया था।  केकेआर के खिलाफ वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। इसी तरह ऑलराउंडर पवन नेगी जोकि आईपीएल की नीलामी में 8.5 करोड़ में खरीदे गए वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। शीर्ष पांच बल्लेबाजों में क्विंटन डी कॉक (17) और संजू सैमसन (15) ही दोहरे अंक में पहुंचे।


हालांकि हार के बाद कप्तान जहीर ने कहा था कि यह एक खराब दिन की बात है और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करेगी। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। खिलाड़ियों ने मैदान पर काफी ऊर्जा दिखाई।

दूसरी ओर, पिछली बार निचले पायदान पर रही किंग्स इलेवन की टीम के पास दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के रूप में नया कप्तान है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी रिटायर हो चुके हैं।  पिछले मैच में पंजाब ने 6 विकेट पर 161 का स्कोर बनाया था लेकिन गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। टीम के पास मुरली विजय, मनन वोहरा, कप्तान डेविड मिलर और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। गेंदबाजी में संदीप शर्मा, मिचेल जानसन और मोहित शर्मा की पेस तिकड़ी के अलावा मार्क्स स्टोइनिस, अक्षर पटेल और प्रदीप साहू स्पिन विभाग में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed