फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl players auction will be renewed in 2014

सहवाग चेन्नई में और धोनी खेलेंगे दिल्ली से?

Wed, 10 Apr 2013 05:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
ipl players auction will be renewed in 2014

अगर महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से और वीरेंद्र सहवाग चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते दिखें तो आप अचंभित नहीं हों। आईपीएल के 7वें संस्करण में ऐसा संभव हो सकता है।

विज्ञापन


अगले साल होगी बड़ी नीलामी
2014 में आईपीएल के 7वें संस्करण से पहले सभी खिलाड़ियों की नीलामी होगी, क्योंकि खिलाड़ियों के अनुबंध का तीन साल का अनुबंध इस साल खत्म हो रहा है।

वर्ष 2013 में आईपीएल के छठे संस्करण के लिए जो संक्षिप्त नीलामी हुई थी उसमें 108 खिलाड़ी उतरे थे जिनमें से 37 को खरीदा गया था। इन खिलाड़ियों का अनुबंध केवल एक वर्ष के लिए है।
विज्ञापन


अगले साल की नीलामी पहले संस्करण की तरह होगी, जिसमें तमाम दिग्गज खिलाड़ियों पर भाव लगेंगे।

फिर बिकना चाहते हैं बड़े खिलाड़ी
खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी टीमों को हाल में संकेत दिया था कि वे अगले साल नीलामी में उतरना चाहते हैं यानी 2014 में बहुत सारे खिलाड़ियों की आस्थाएं बदली नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2013 में प्रत्येक टीम के लिए खर्च की सीमा एक करोड़ 25 लाख डालर (लगभग 67 करोड़) रुपये रखी गई थी।

अगली नीलामी में खर्च सीमा कुछ बढ़ सकती है। आईपीएल छह की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को दस लाख डालर की भारी भरकम कीमत मिली थी।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले वर्ष दिग्गजों को क्या कीमत हासिल हो सकती है।

ये हैं स्टार खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेल स्टेन, ब्रैंडन मैक्कुलम, जैक कॉलिस, राहुल द्रविड़, सुनील नारायण, सुरेश रैना, शेन वाटसन।


आए थे खिलाड़ी बनकर बन गए मेंटर
आईपीएल के पहले सत्र में नीलाम हुए कई क्रिकेटर उम्र के ढलान के चलते मेंटर बन चुके हैं। अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और स्टेमिंग फ्लेमिंग ने आईपीएल के शुरुआती सत्र में खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। अब वे अलग-अलग टीमों के मेंटर बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed