{"_id":"e0efdbc8-4c69-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-player-auction-on-february-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के लिए अगले वर्ष 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। हालांकि इस नीलामी के लिए अभी स्थान तय नहीं किया गया है। आईपीएल के मुख्य कार्यकारी सुंदर रमन ने इसकी जानकारी दी। माना जा रहा था कि यह नीलामी पहले 12 जनवरी को होनी थी लेकिन इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वन-डे सीरीज के कारण इसे आगे खिसकाया गया है।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज 11 से 27 जनवरी के बीच होगी। इस नीलामी में 37 खिलाड़ियों पर बोली लगने की संभावना है। इससे पहले बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल-छह के कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी जिसके तहत पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच तीन अप्रैल को ईडन गार्डंस में होगा।
विज्ञापन