{"_id":"d42893a2-a9e9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-pune-warriors-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के खिलाफ उतरेगा पुणे का 'पंजाबी पुत्तर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के खिलाफ उतरेगा पुणे का 'पंजाबी पुत्तर'
मोहाली/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में रविवार को जब किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वॉरियर्स में भिड़ंत होगी तो दोनों टीमों की निगाहें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
विज्ञापन
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पुणे वॉरियर्स के बल्लेबाज युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पंजाब ने पांच में से दो मैच जीते हैं जबकि पुणे ने छह में से दो मैच में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
दोनों टीमों की कमजोरी उनके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। पुणे के पास रोस टेलर, युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, एंजेलो मैथ्यूज और स्टीवन स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की पूरी फौज है लेकिन इनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
विज्ञापन
कुछ यही हाल पंजाब का भी है। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट, डेविस हसी, मनदीप सिंह और अजहर महमूद जैसे बल्लेबाज अभी तक बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। फिलहाल पंजाब के पास अपने घरेलू मैदान में पुणे को शिकस्त देने का बढ़िया मौका होगा।