{"_id":"68998990-af69-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kolkata-knight-riders-vs-chennai-super-kings-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के सामने कोलकाता की 'गंभीर' चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के सामने कोलकाता की 'गंभीर' चुनौती
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
जबरदस्त फॉर्म में चले रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के रणबांकुरों के सामने रविवार को यहां आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के जांबाजों की गंभीर चुनौती होगी।
विज्ञापन
चेन्नई ने अभी तक आठ में से छह मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने इतने ही मैचों में सिर्फ तीन में जीत हासिल की है।
चेन्नई और कोलकाता अपना पिछला मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही है। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को जबकि कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।
कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर के पास मौका है कि वह पंजाब पर मिली जीत से उत्साहित होकर नए जोश के साथ चेन्नई के खिलाफ उतरें। लेकिन इसके लिए उसके बल्लेबाजों को विशाल स्कोर बनाना होगा।
विज्ञापन
चेन्नई के कप्तान धोनी और ओपनर माइक हसी बेहतरीन फॉर्म में हैं और कोलकाता के गेंदबाजों के सामने उन्हें थामने की भी चुनौती होगी।