फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pawar says, bcci lost credit after spot fixing

पवार बोले, आईपीएल के सारे मैचों की जांच करे गृह मंत्रालय

Wed, 29 May 2013 07:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 29 May 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
pawar says, bcci lost credit after spot fixing

कीर्ति आजाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद केंद्रीय खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह की मांग को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


भ्ाले ही श्रीनिवासन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा हो, लेकिन उन्होंने खेल मंत्री तक को दरकिनार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने खेल मंत्री पर सीधे निशाना नहीं साधा है लेकिन राजीव शुक्ला के बयान को निजी राय बताते हुए उन्होंने एक बार फिर से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


आज इस्तीफा मांगने वालों की कड़ी में केंद्रीय खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह भी शामिल हो गए थे।

दूसरी ओर, पीटीआई के हवाले से खबर है कि राजीव शुक्ला ने ऐलान किया है कि वह दोबारा आईपीएल कमिश्नर नहीं बनना चाहते हैं। शुक्ला के अनुसार, उन्हें किसी पद का लालच नहीं है। उन्होंने बस, अपना काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को आज पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया। जहां मयप्पन की रिमांड 31 मई तक बढ़ गई।

बोर्ड की साख पर लगा बट्टा
स्पॉट फिक्सिंग विवाद और बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के इस्तीफे से इंकार के बीच पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि पूरे विवाद पर बोर्ड की साख पर बट्टा लगा है। मैं किसी के इस्तीफे के बारे में नहीं बोल सकता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल के सारे मैचों की जांच होनी चाहिए। पवार का कहना है कि अगर वह अध्यक्ष होते तो यह घोटाला नहीं होता।

इससे पूर्व उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी श्रीनिवासन से इस्तीफा मांग चुकी है। पवार ने शशांक मनोहर के उस बयान का भी समर्थन किया कि आईपीएल के सारे मैचों की जांच होनी चाहिए। यह जांच गृह मंत्रालय द्वारा होनी चाहिए।

शुक्ला की श्रीनिवासन को सलाह
इससे पहले, आज राजीव शुक्ला को प्रेस कांफ्रेंस रद करनी पड़ी। आईपीएल कमिश्नर शुक्ला ने आज सुबह बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट अरुण जेटली से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शुक्ला ने कहा कि जेटली से सभी मुद्दों पर बात की गई। श्रीनिवासन को जांच प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह भी दी गई थी।

हालांकि, शुक्ला ने यह भी बताया कि उन्होंने श्रीनिवासन को राय दे दी है, मानना या न मानना उनकी मर्जी है। शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि जांच आयोग में बोर्ड का सिर्फ एक सदस्य शामिल है। बकौल शुक्ला, 'जांच आयोग की शिफारिशें पूरी तरह लागू की जाएंगी और उन्हें बीसीसीआई को भेजने की जरूरत नहीं है।'

म़ुश्किल में बीसीसीआई अफसर
बीसीसीआई अधिकारियों पर आपराधिक केस चलाने का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की एक अदालत ने कुछ लोगों की याचिका स्वीकार कर ली है। कुछ लोगों ने बीसीसीआई अफसरों पर अपराधिक केस चलाने की मांग करने संबंधी दायर याचिका दी है जिसे मुंबई की किला कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने मामले सुनवाई की तारीख 31 मई तय की है।

विंदू का कुबूलनामा
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विंदू दारा सिंह ने मान लिया है कि उसने एक बुकी के साथ एस श्रीसंत से मुलाकात की थी। आईबीएन लाइव के मुताबिक, विंदू ने पुलिस का बताया है कि उसने 14 मई को अपने ही जुहू स्थित घर पर श्रीसंत की मीटिंग पवन नाम के बुकी से करवाई थी। इसी मामले में पुलिस संजय जयपुर की तलाश कर रही है।


विंदू ने यह भी माना है कि उसकी मुलाकात बुकी पवन के भाई संजय जयपुर से भी की थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस ने विंदू के घर से दोनों भाइयों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।



दो और बुकी गिरफ्त में
दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो और बुकीज को अपनी गिरफ्त में लिया है। इस तरह, अब तक कुल 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक विकी चौधरी दक्षिणी दिल्ली के नाइट क्लब में बाउंसर है। उसने अजित चंदीला को कुछ बुकीज से मिलवाया था।

'गुरु' के पास 5 करोड़ का याच
गुरुनाथ मयप्पन की पोल परत-दर-परत खुलती जा रही है। अब पुलिस को चेन्नै तट पर पांच करोड़ की कीमत का शानदार याच मिला है। मुंबई पुलिस ने रिवेरा 53 नाम की इस डबल डेकर याच की तलाशी भी ले ली है। यहां से पुलिस को एक मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और शॉपिंग बैग्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की 47 जर्सी बरामद हासिल हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड से कई राज खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed