{"_id":"d8975ebe-aa6b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-mumbai-indians-vs-delhi-daredevils-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरू का विस्फोट, दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरू का विस्फोट, दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Apr 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शानदार 95 रनों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने तेज शुरुआत की है।
वीरू ने 57 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान महेला जयवर्धने ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 गेंदों पर 59 रन बनाए।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच ने नवाजा गया। मुंबई की ओर से मलिंगा को एकमात्र जयवर्धने का विकेट मिला।
मुंबई ने खड़ा किया 161 रनों का स्कोर
इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।
तेंदुलकर ने 47 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन, जबकि रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारियां खेली।
विज्ञापन
मुंबई ने हालांकि धीमी शुरुआत की और शुरुआती दो विकेट महज 22 रनों के स्कोर पर गंवा दिए। इसके बाद सचिन और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। सचिन को उमेश यादव ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
दिनेश कार्तिक 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे, जबकि सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को 8 रन के निजी स्कोर पर वान डर मर्व ने उमेश यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।