{"_id":"fb566f26-baec-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-kolkata-knight-riders-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की जीत से मुश्किल में बंगलोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता की जीत से मुश्किल में बंगलोर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 12 May 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो स्कोरिंग और बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर इस हार के बाद बंगलोर की सांसें थम गई हैं और कोलकाता की तरह ही उसे भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब लगभग सारे मैच जीतने होंगे।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के इस पहले मुकाबले में बंगलोर ने नौ विकेट पर 115 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता ने जैक्स कैलिस के 41 रन की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वेस्ट इंडीज के अबूझ स्पिनर सुनील नारायन के आगे बंगलोर की टीम पूरे मैच में कभी सहज नहीं हो सकी। तूफानी ओपनर क्रिस गेल का भी यही हाल रहा और वह 36 गेंद पर 33 रन का ही योगदान कर सके। हालांकि इस दौरान वह एक बार फिर से आरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
नारायन ने चार विकेट लेकर बंगलोर को सस्ते में रोक दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की भी शुरुआत खराब रही और ओपनर मानविंदर बिस्ला बिना खाता खोले आउट हो गए।
ऐसे में कैलिस और मनोज तिवारी (24) ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। कोलकाता की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे न केवल अपने सारे मैच जीतने होंगे बल्कि शीर्ष टीमों के बीच भी बड़े उलटफेर की दुआएं करनी होंगी।