IND Inning
121/2 (12 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 29(21)*
Shreyas Iyer 60 (32)
IND need 51 runs in 48 remaining balls
{"_id":"0b8875d4-b268-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-delhi-daredevils-vs-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर को रौंद दिल्ली ने अपनी उम्मीदें बढ़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर को रौंद दिल्ली ने अपनी उम्मीदें बढ़ाई
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल के 44वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद को कायम रखा है। जबकि कोलकाता इस हार के बाद दिल्ली के बराबर आ गई है।
विज्ञापन
कोलकाता के दिए गए 137 रनों के औसत लक्ष्य को दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर यह रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस टूर्नामेंट में दिल्ली की यह तीसरी जीत है।
विज्ञापन
दिल्ली की इस जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर ने शानदार अर्धशतक (नाबाद 66) लगाया जबकि अब तक फ्लॉप रहे उनमुक्त चंद ने भी 37 रनों की अहम पारी खेली।
विज्ञापन
डेविड वार्नर को मैन आफ द मैच दिया गया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
कोलकाता ने बनाए 136 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।
कोलकाता की शुरुआत खराब रही। कप्तान गौतम गंभीर बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज एम बिस्ला केवल 4 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन रजत भाटिया ने बनाए। इसके अलावा सुमित नरवाल ने 23 रन बनाए।
दिल्ली के गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। उमेश यादव को 2 जबकि इरफान पठान, आशीष नेहरा, मोर्कल और नदीम को 1-1 विकेट मिला।
रायपुर को मिल सकती है वन-डे की मेजबानी
आईपीएल के इस सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स के मैचों की सफल मेजबानी कर चुके रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिलने की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में इस स्टेडियम को एक मैच की मेजबानी मिल सकती है।