{"_id":"5e7ec6968ebc3e711a36c1c7","slug":"ipl-is-best-platform-for-preparing-t20-world-cup-says-australia-coach-justin-langer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई कोच ने माना आईपीएल का लोहा, कहा- टी-20 विश्व कप तैयारी के लिए श्रेष्ठ मंच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने माना आईपीएल का लोहा, कहा- टी-20 विश्व कप तैयारी के लिए श्रेष्ठ मंच
Sat, 28 Mar 2020 09:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
justin langer
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल सर्वश्रेष्ठ मंच है लेकिन स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में सेहत सर्वोपरि है। इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च से शुरू होने वाली थी जिसे कोविड 19 महामारी के कारण 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
लैंगर ने फॉक्सस्पोटर्स डाट काम डाट एयू पर कहा, ‘इस संकट से पहले हम तय कर चुके थे कि हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे क्योंकि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इससे बेहतर टूर्नामेंट नहीं हो सकता।’ भारत में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण हालांकि इस टूर्नामेंट के होने की संभावना कम ही लग रही है। लैंगर ने कहा, ‘हालात काफी बदल गए हैं । हमारे खिलाड़ियों, हमारे देश और भारतवासियों की सेहत सर्वोपरि है।’
विज्ञापन