फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Indian Captain Rohit Sharma says he is not big fan of impact player rule it is not helping Indian Cricket

IPL: 'भारतीय क्रिकेट को नहीं मिलने वाला फायदा', टूर्नामेंट में लागू इस नियम के पक्ष में नहीं हैं रोहित शर्मा

Thu, 18 Apr 2024 11:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Apr 2024 11:06 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स से होना है। मुंबई ने अपना पिछला मैच गंवाया था और उसकी नजरें पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
IPL: Indian Captain Rohit Sharma says he is not big fan of impact player rule it is not helping Indian Cricket
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम के बड़े फैन नहीं हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि किस तरह यह नियम भारतीय क्रिकेट की मदद नहीं करने वाला है। मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स से होना है। मुंबई ने अपना पिछला मैच गंवाया था और उसकी नजरें पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन


'क्रिकेट 12 नहीं 11 खिलाड़ियों का खेल है'
रोहित ने एक पोडकास्ट में कहा, 'मैं इंपैक्ट नियम का बड़ा फैन नहीं हूं। यह नियम ऑलराउंडर खिलाड़ियों को पीछे धकेलने वाला है। आमतौर पर क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाला खेल, 12 नहीं। आप वैसे ही मैच से लोगों का काफी मनोरंजन करते हैं।' रोहित ने बताया कि नए नियम से वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर को कोई मदद नहीं मिलने वाली है। सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कम मैच खेलने मिलते हैं, जबकि शिवम दुबे जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी रन बना रहे हैं, उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की है। 
विज्ञापन


रोहित ने कहा, अगर आप इससे क्रिकेट पर पड़ने वाले एक प्रभाव की बात करें तो मुझे लगता है कि शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी नहीं मिल रही है जो हमारे लिए अच्छी चीज नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इससे क्या हासिल करेंगे। 12 खिलाड़ी हैं जो मनोरंजन कर रहे हैं। इसके बाद मैच किस तरह चल रहा है उसे और पिच को देखते हुए आप इंपैक्ट प्लेयर को उतारेंगे। अगर आपने अच्छी बल्लेबाजी की और विकेट नहीं गंवाए तो आप एक गेंदबाज को चुनेंगे जो आपको छठे या सातवें गेंदबाज का विकल्प देगा। आपको अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत नहीं है क्योंकि कई टीमों की बल्लेबाजी अच्छी चल रही है और आपने शायद ही सातवें या आठवें नंबर के बल्लेबाज तो आते देखा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'खेल की अखंडता को खत्म कर रहा है नया नियम'
इस पोडकास्ट में शामिल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि नया नियम खेल की अखंडता को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसने विशेष चीज जोड़ी है और यह दर्शकों के मनोरंजन के लिए लागू किया गया है। आप क्रिकेट की बुनियाद से समझौता कर रहे हैं। टी20 प्रारूप इतना मनोरंजक क्यों है क्योंकि आप क्रिकेट की अखंडता से समझौता नहीं कर रहे। यहां 11 खिलाड़ियों का खेल है, एक ही साइज की फील्ड है और फील्डिंग के प्रतिबंध भी समान है। मुझे लगता है कि यह थोड़ा चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed