फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Former Cricketer Sanjay Bangar Appointed as A Royal Challengers Bangalore Head Coach

IPL 2022: RCB ने संजय बांगड़ को बनाया अपना मुख्य कोच, शुरू की नए सीजन की तैयारियां

Tue, 09 Nov 2021 12:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Nov 2021 12:35 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने संजय बांगड़ को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बांगड़ फरवरी में आरसीबी के बल्लेबाजी सलाहकार बनाए गए थे लेकिन अब उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें टीम का मुखिया बना दिया है।

विज्ञापन
IPL 2022: Former Cricketer Sanjay Bangar Appointed as A Royal Challengers Bangalore Head Coach
संजय बांगड़ - फोटो : twitter@RCBTweets

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने संजय बांगड़ को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बांगड़ फरवरी में आरसीबी के बल्लेबाजी सलाहकार बनाए गए थे लेकिन अब उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें टीम का मुखिया बना दिया है। वह माइक हेसन की जगह लेंगे और उनका कार्यकाल दो साल का होगा। 

विज्ञापन


हेसन अभी भी टीम के क्रिकेट ऑपरेशन के निदेशक बने रहेंगे। उन्हें हालांकि आईपीएल 2021 के यूएई चरण में कोच का कार्यभार भी दिया गया था लेकिन अब वह सिर्फ एक ही जिम्मेदारी निभाएंगे। 
विज्ञापन


आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में हेसन ने जानकारी देते हुए बताया, 'हमने आज संजय बांगड़ को अगले दो साल के लिए आरसीबी का मुख्य कोच नियुक्त किया है।' हेसन ने बांगड़ की तारीफ करते हुए कहा, 'संजय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ अच्छे से तालमेल बिठाते हैं और उनके पास इस खेल से जुड़ी अच्छी जानकारी और अनुभव हैं, जो टीम के हित में होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के पास कोचिंग का एक अच्छा अनुभव है,  2014 से पांच साल तक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं और रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम को आगे बढ़ाने में मदद की है। 2019 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें विक्रम राठौर ने रिप्लेस किया। 

49 वर्षीय बांगड़ ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 15 एकदिवसीय क्रिकेट खेला था और उसके बाद वह अलग-अलग टीमों के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के लिए इस साल के अंत में मेगा ऑक्शन होना जबकि विराट कोहली खुद टीम की कप्तानी से हटने का एलान कर चुके हैं, ऐसे में बांगड़ के लिए नए खिलाड़ियों का चुनाव और समीकरण बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed