{"_id":"64730f6b897a1c2dc104ac30","slug":"ipl-final-2023-shubman-gill-virat-kohli-record-csk-vs-gt-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: शुभमन गिल ने आईपीएल में की रनों की बारिश, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा; बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: शुभमन गिल ने आईपीएल में की रनों की बारिश, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा; बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा
Tue, 30 May 2023 02:34 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 30 May 2023 02:34 AM IST
सार
IPL Final 2023, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: फाइनल में गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। गिल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में आमने-सामने हुईं। रविवार (28 मई) को बारिश के कारण मुकाबला नहीं हुआ। रिजर्व डे सोमवार (29 मई) को दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरीं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फाइनल में गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। गिल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। उनके लिए आईपीएल का यह सीजन शानदार रहा है। गिल ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है।
शुभमन गिल ने इस सीजन में 17 मैचों में 890 रन बनाए। उन्होंने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं। उनके पास एक सीजन में 900 रन पूरे करने का मौका था, लेकिन वह 10 रन से चूक गए। अगर वह 10 रन और बना लेते तो विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाते।

शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
शुभमन ने बटलर को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल के पास सिर्फ एक सीजन में 900 रन पूरे करने का अवसर ही नहीं था, बल्कि विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका था। शुभमन एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे। इस मामले में वह कोहली को पीछे छोड़ सकते थे। कोहली ने 2016 में आरसीबी के लिए 16 मैच में 973 रन बनाए थे। शुभमन को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए 123 रन की जरूरत थी, लेकिन वह 39 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल ने जोस बटलर को जरूर पीछे छोड़ दिया।
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

| बल्लेबाज | टीम | सीजन | मैच | रन |
| विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2016 | 16 | 973 |
| शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस | 2023 | 17 | 890 |
| जोस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | 2022 | 17 | 863 |
| डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 2016 | 17 | 848 |
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में कोहली की नहीं कर पाए बराबरी
शुभमन गिल अगर फाइनल में शतक लगा देते तो कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। गिल ने फाइनल से पहले चार मैच में तीन शतक लगाए थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह ऐसा नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। वह चेन्नई के खिलाफ क्वालिफायर-1 के बाद फाइनल में भी कुछ खास नहीं कर पाए। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाए थे।