{"_id":"625279bae321a33a590dbbe0","slug":"ipl-fast-bowler-harshal-patel-sister-dies-he-left-bio-bubble-after-match-against-mumbai-indians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harshal Patel: मुंबई के खिलाफ मैच के बाद आई आरसीबी के लिए बुरी खबर, बायो बबल छोड़ घर पहुंचा यह स्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harshal Patel: मुंबई के खिलाफ मैच के बाद आई आरसीबी के लिए बुरी खबर, बायो बबल छोड़ घर पहुंचा यह स्टार खिलाड़ी
Sun, 10 Apr 2022 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:18 PM IST
सार
आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने बहन के निधन के बाद बायो बबल छोड़ दिया है। वो मुंबई के खिलाफ मैच खेल रहे थे, जब उनकी बहन का निधन हो गया।
विज्ञापन
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन अर्चिता पटेल का निधन हो चुका है। इसके बाद उन्होंने हर्षल ने बायो बबल छोड़ दिया है और अपने घर निकल गए हैं। हर्षल मुंबई के खिलाफ मैच खेल रहे थे, जब उनकी बहन का निधन हुआ। अर्चिता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। हर्षल एक दिन के लिए अपने घर गए हैं और एक दिन बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, बायो बबल से बाहर जाने के कारण उन्हें क्वारैंटीन के नियम का पालन करना पड़ सकता है और चेन्नई के खिलाफ मैच में वो टीम से बाहर रह सकते हैं। आरसीबी का अगला मैच 12 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होगा।
हर्षल ने इस सीजन में आरसीबी के अच्छा प्रदर्शन किया है। वो चार मैचों में छह विकेट चटका चुके हैं और उनकी इकोनॉमी छह से भी कम है। मुंबई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे।
आरसीबी के मैंनेजमेंट ने की मदद
हर्षल पटेल की बहन का निधन होने के बाद आरसीबी ने मैनेजमेंट ने आनन-फानन में उनके घर जाने का इंतजाम किया। मैनेजमेंट की मदद से हर्षल अपने घर पहुंच चुके हैं। बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वो फिर से आईपीएल में अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल इस साल अपनी टीम के सबसे अहम गेंदबाज हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें आरसीबी की टीम ने 10.75 करोड़ में खरीदा था। अब तक उनका प्रदर्शन भी अपनी कीमत के अनुरूप रहा है।
साणंद के रहने वाले हैं हर्षल
हर्षल पटेल गुजरात के साणंद के रहने वाले हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वो हरियाणा के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2021 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद हर्षल ने भारतीय टीम में भी जगह बना ली है। वो भारत के लिए आठ टी20 मैच खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भी हर्षल का खेलना लगभग तय है। वो बुमराह और भुवनेश्वर के बाद तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।