फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Commentators earns more than Ajinkya rahane, tim southee and Umesh Yadav, Know everyone salary

IPL 2022 Commentators: रहाणे, साउदी और उमेश से ज्यादा पैसा कमाते हैं आईपीएल कमेंटेटर, सभी की सैलरी करोड़ों में

Sat, 26 Mar 2022 07:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में कई कमेंटेटर की सैलरी करोड़ों में है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग सैलरी मिलती है, लेकिन सभी की कमाई करोड़ो में है। 
 

विज्ञापन
IPL Commentators earns more than Ajinkya rahane, tim southee and Umesh Yadav, Know everyone salary
आकाश चोपड़ा, जतिन सप्रू और हर्षा भोगले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और पहला मैच कोलकाता और चेन्नई की टीम के बीच है। इस बार हिंदी में कमेंट्री के लिए 10 क्रिकेट पंडितों को चुना गया है। ये सभी हिंदी में दर्शकों को मैच का आखों देखा हाल बताएंगे। वहीं अंग्रेजी में कमेंट्री की जिम्मेदारी इयान बिशप, केविन पीटरसन, हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के ऊपर है। कमेंट्री के लिए इन खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये दिए जाते हैं। कई कमेंटेटर्स की सैलरी तो आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


आईपीएल में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को एक करोड़, उमेश यादव को दो करोड़ और टिम साउदी को 1.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर जैसे कमेंटेटर्स की सैलरी 3.8 करोड़ है। 
विज्ञापन


किस कमेंटेटर को कितनी सैलरी
मीडिया रिपोर्ड के अनुसार आईपीएल में कमेंट्री करने वाले सभी क्रिकेट पंडितों की सैलरी करोड़ों में है। सबसे कम सैलरी 1.5 करोड़ है, जबकि कई खिलाड़ी लाखों की कीमत पर बिके हैं। कई बड़े खिलाड़ी भी एक करोड़ की कीमत पर बिके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमेंटेटर्स की सैलरी

सुनील गावस्कर- 3.8 करोड़ रुपये 
हर्षा भोगले- 3.8 करोड़ रुपये 
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन-3.8 करोड़ रुपये 
केविन पीटरसन-3.8 करोड़ रुपये  
इयान बिशप-3.8 करोड़ रुपये 
आकाश चोपड़ा – 2.6 करोड़ रुपये
सुरेश रैना – 1.5 करोड़ रुपये
किरण मोरे – 1.5 करोड़ रुपये
इरफान पठान – 1.5 करोड़ रुपये
हरभजन सिंह – 1.5 करोड़ रुपये

हिंदी में कमेंट्री की जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों पर 
आईपीएल 2022 के कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, मोहम्मद कैफ, जतिन सप्रू, निखिल चोपड़ा, इरफान खान, पीयूष चावला, हरभजन सिंह और धवल कुलकर्णी का नाम शामिल है। ये 10 खिलाड़ी आपको हर मैच का आंखों देखा हाल बयां करेंगे। रवि शास्त्री इनमें से सबसे अनुभवी कमेंटेटर हैं। वहीं धवल कुलकर्णी सबसे युवा कमेंटेटर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed