फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL chairman hinted at women ipl tournament during inauguration in sharanpur

भविष्य में हो सकते हैं महिलाओं के आईपीएल, चेयरमैन राजीव शुक्ला ने दिए संकेत

Sun, 22 Sep 2019 08:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Sep 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
IPL chairman hinted at women ipl tournament during inauguration in sharanpur
क्रिकेट मैदान का उद्घाटन करते आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला और - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में उच्च स्तर का क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विनीत सरन, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला और यूपीसीए सचिव डॉक्टर युद्धवीर सिंह ने मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने क्रिकेट मैदान को जनपद के खिलाड़ियों के लिए सौगात बताया।  

विज्ञापन


आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने आईपीएल को लेकर कहा कि हम आइपीएल का दायरा और बढ़ाने में लगे हैं। देश की महिला क्रिकेट टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। विश्व की मशहूर टीमों में शामिल भारत की महिला क्रिकेटरों को भी हम आइपीएल का मंच देने को तैयार हैं। शुक्ला ने महिला आईपीएल करवाने की बात पर कहा कि हमारी तैयारी महिला आइपीएल भी कराने की है। 
विज्ञापन


वहीं सहारनपुर में शनिवार को मैदान का उद्घाटन करने पहुंचे न्यायमूर्ति विनीत सरन और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने काम की सराहना की। दोनों ने मैदान का निरीक्षण करने के साथ ही गेंद और बल्ले पर हाथ भी आजमाए। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से तैयार किए गए क्रिकेट मैदान की पिच, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिच क्यूरेटर शिव कुमार यादव के द्वारा तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विनीत सरन ने मैदान की सराहना करते हुए नवोदित खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी टीम इंडिया को छोड़कर हर स्तर के क्रिकेट में आगे आए हैं, जिसके पीछे यहां क्रिकेट के लिए काम करने वालों खासकर एसडीसीए के लोगों का हाथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed