{"_id":"5e8699198ebc3e6fd43b594c","slug":"ipl-can-be-played-in-duration-of-five-weeks-suggested-former-england-captain-michael-vaughan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया सुझाव, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हो पांच हफ्ते को आईपीएल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया सुझाव, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हो पांच हफ्ते को आईपीएल
Fri, 03 Apr 2020 07:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर कोविड-19 महामारी को लेकर बनी स्थिति नियंत्रित हो जाती है तो अक्तूबर और नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले पांच हफ्ते का आईपीएल व्यावहारिक होगा। आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
वॉन ने ट्वीट किया, ‘एक विचार है... ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले पांच हफ्ते का आईपीएल... सभी खिलाड़ी इसका इस्तेमाल विश्व कप के लिए अभ्यास के रूप में कर सकते हैं... इसके बाद विश्व कप होगा। खेल के लिए महत्वपूर्ण है कि आईपीएल हो और विश्व कप भी।’ इसका मतलब हुआ कि वह 18 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले सितंबर में आईपीएल के आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन