WI Inning
77/2 (8.3 ov)
Target: 224
Rovman Powell 2(2)*
Kamil Pooran 20 (19)
WI need 147 runs in 11.3 remaining overs
{"_id":"67ebba20d1741377e9041bca","slug":"ipl-biggest-scope-for-improvement-in-world-arshdeep-singh-tries-to-improve-in-every-match-punjab-kings-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: 'दुनिया में सबसे बड़ी गुंजाइश सुधार की', हर मैच में एक-डेढ़ प्रतिशत बेहतर करने की कोशिश करते हैं अर्शदीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'दुनिया में सबसे बड़ी गुंजाइश सुधार की', हर मैच में एक-डेढ़ प्रतिशत बेहतर करने की कोशिश करते हैं अर्शदीप
Tue, 01 Apr 2025 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:34 PM IST
सार
अर्शदीप ने अब तक आईपीएल में 66 मैचों में 78 विकेट लिए हैं और भारत के लिए 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब की टीम इस सीजन ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी फैंस का दिल जीता था। टीम को मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है। इससे पहले टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि वह हर मैच में अपने प्रदर्शन में एक से डेढ़ प्रतिशत का सुधार करने की कोशिश करते हैं। अर्शदीप ने आईपीएल 2025 में गुजरात के खिलाफ पंजाब के पहले मैच में साई सुदर्शन और शेरफेन रदरफोर्ड के महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को पहले मैच में 11 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
'दुनिया में सबसे बड़ी गुंजाइश सुधार की'
पिछले कुछ वर्षों में अपनी गेंदबाजी में अर्शदीप ने काफी सुधार किया है। शुरू में स्विंग से और आखिरी ओवरों में यॉर्कर से वह बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं। इसी कड़ी में अर्शदीप ने कहा, 'मेरा प्रदर्शन अच्छा हो या खराब मेरे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं हर मैच में अपने खेल में एक से डेढ़ प्रतिशत तक का सुधार करूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि दुनिया में सबसे बड़ी गुंजाइश सुधार की है।'

कप्तान श्रेयस को लेकर अर्शदीप का बयान
श्रेयस अय्यर इस सत्र में पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे है और अर्शदीप को उम्मीद है कि टीम इस सत्र में पहली बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल होगी। श्रेयस के साथ अपने रिश्ते और नए कप्तान के दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर अर्शदीप ने कहा, 'मैंने दलीप ट्रॉफी में पहले भी अय्यर की कप्तानी में खेला है। मैंने इसका वास्तव में इसका लुत्फ उठाया है। उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया और उन्हें अपने मुताबिक खेलने की छूट दी है।'

'खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हैं श्रेयस'
उन्होंने कहा, 'उनका दृष्टिकोण ऐसा ही रहता है। वह खिलाड़ी को सख्त निर्देश देने की जगह अपने कौशल पर भरोसा करने और टीम के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह निस्वार्थ दृष्टिकोण के साथ खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देते हैं। मैं वास्तव में इस मानसिकता की प्रशंसा करता हूं और खिलाड़ियों के तौर पर लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने में हम उनकी पूरी मदद करेंगे।'

'जब टीम दबाव में होती है तो...'
अर्शदीप ने अब तक आईपीएल में 66 मैचों में 78 विकेट लिए हैं और भारत के लिए 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब हालात कठिन होते हैं तो वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब टीम दबाव में होती है तब मैं रन लेकर या विकेट चटकाकर अपने खेल के स्तर को ऊंचा करने की कोशिश करता हूं। जब महत्वपूर्ण क्षणों में मुझे गेंद दी जाती हैं तो यह जानकर अच्छा लगता है कि वे मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं अतिरिक्त जिम्मेदारी का लुत्फ उठाता हूं।'