फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction Analysis Why Deepak Chahar and Ishan Kishan got more money than MS Dhoni and Jasprit Bumrah Is Harshal Patel better than Siraj

IPL Auction Analysis: दीपक चाहर को धोनी से ज्यादा पैसे क्यों मिले? क्या सिराज से बेहतर हैं हर्षल पटेल?

Sun, 13 Feb 2022 05:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

आईपीएल 2022 सीजन से पहले बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी (शनिवार) को शुरू हुई। दो दिनों तक चलने वाली नीलामी के पहले दिन 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे ज्यादा मिले। इनमें दीपक चाहर, हर्षल पटेल और ईशान किशन प्रमुख हैं।

विज्ञापन
IPL Auction Analysis Why Deepak Chahar and Ishan Kishan got more money than MS Dhoni and Jasprit Bumrah Is Harshal Patel better than Siraj
दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 सीजन से पहले बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी (शनिवार) को शुरू हुई। दो दिनों तक चलने वाली नीलामी के पहले दिन 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे ज्यादा मिले। इनमें दीपक चाहर, हर्षल पटेल और ईशान किशन प्रमुख हैं। चाहर को अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसे मिलेंगे तो ईशान किशन ने कीमत के मामले में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। हर्षल पटेल आरसीबी के नियमित तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से ज्यादा महंगे साबित हुए।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 12 करोड़ और मुंबई ने 12 करोड़ में बुमराह को रिटेन किया था। चेन्नई की टीम ने चाहर को 14 करोड़ तो मुंबई ने किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हर्षल पटेल की वापसी 10.75 करोड़ रुपये में हुई। वहीं, फ्रेंचाइजी ने सिराज को सात करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
विज्ञापन


IPL 2022 AUCTION LIVE: आईपीएल नीलामी की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई ने चाहर पर ज्यादा पैसे क्यों लगाए?
दीपक चाहर को फ्रेंचाइजी ने 2018 में 80 लाख रुपये में रिटेन कियए थे। चार साल बाद उनकी सैलरी में करीब 18 गुना का इजाफा हुआ है। खुद को चाहर को इतने पैसे की उम्मीद नहीं रही होगी, लेकिन पावरप्ले में गेंद को स्विंग कराने और विकेट निकालने की उनकी क्षमता ने उन्हें महंगा बना दिया। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट में चाहर से बेहतर स्विंग गेंदबाजी कम ही गेंदबाज कर पाते हैं। वे नीचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

चाहर को ड्वेन ब्रावो का साथ मिलेगा। टीम ने 38 साल के ब्रावो को दो करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया है। चेन्नई की टीम हमेशा से अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए जानी जाती रही है। धोनी अपनी टीम में ज्यादा महंगे खिलाड़ी नहीं लाते हैं, लेकिन नीलामी में दीपक पर कई फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई जिससे उनकी कीमत बढ़ गई। चेन्नई हर हाल में उन्हें खरीदना चाहती थी। इस कारण चाहर को धोनी से भी ज्यादा पैसे मिल गए।

IPL Auction Analysis Why Deepak Chahar and Ishan Kishan got more money than MS Dhoni and Jasprit Bumrah Is Harshal Patel better than Siraj
जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
किशन कैसे बन गए नीलामी में मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी?
मुंबई की टीम ने नीलामी में पहली बार किसी खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा दिए हैं। चेन्नई की तरह मुंबई भी कम कीमत पर खिलाड़ियों को खरीदने में विश्वास रखती है। क्विंटन डीकॉक को नहीं खरीद पाने के कारण मुंबई को एक बेहतरीन विकेटकीपर की तलाश थी जो विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सके। ईशान ने पिछले तीन सीजन में मुंबई में खुद को साबित किया है। वे ओपनिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में भी तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस कारण टीम ने उनके लिए खजाना खोल दिया और वे जसप्रीत बुमराह से भी महंगे खिलाड़ी बन गए।

हर्षल पटेल पर आरसीबी ने जताया विश्वास
आईपीएल में कभी-कभी कुछ खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा कीमत मिल जाती है। उसी में हर्षल पटेल शामिल हो गए। ऐसी उम्मीद थी कि हर्षल को पांच या छह करोड़ तक मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें उससे ज्यादा कीमत मिली। अब सवाल उठता है कि हर्षल के लिए आरसीबी ने इतने रूपये क्यों लुटाए। दरअसल, दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में 32 विकेट लिए थे। वे डेथ ओवरों (16 से 20 ओवर) में ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। उनके पास सटीक यॉर्कर के अलावा धीमी गेंदों का भी बेहतरीन मिश्रण है। इस कारण आरसीबी की टीम किसी भी कीमत पर उन्हें वापस लाना चाहती थी। उसके अलावा अन्य फ्रेंचाइजियों ने भी हर्षल को लेकर जमकर बोली लगाई और वे 10 करोड़ी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed