फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 991 players gave their names for auction only 87 places are vacant bidding will be held in Kochi

IPL 2023 Auction: 991 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए दिया अपना नाम, 87 जगह ही खाली, कोच्चि में लगेगी बोली

Fri, 02 Dec 2022 12:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 02 Dec 2022 12:17 AM IST
सार

विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इस बार नीलामी में ज्यादा खिलाड़ी नहीं बिक पाएंगे। 87 खिलाड़ियों के लिए ही जगह खाली है।

विज्ञापन
IPL Auction 991 players gave their names for auction only 87 places are vacant bidding will be held in Kochi
आईपीएल नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनमें भारत के सबसे ज्यादा 714 क्रिकेटर हैं। भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। अब फ्रेंचाइजियां इस सूची में से नीलामी के लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी।
विज्ञापन


विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इस बार नीलामी में ज्यादा खिलाड़ी नहीं बिक पाएंगे। 87 खिलाड़ियों के लिए ही जगह खाली है।
विज्ञापन


किस देश के कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
देश खिलाड़ी
भारत 714
ऑस्ट्रेलिया 57
दक्षिण अफ्रीका 52
वेस्टइंडीज 33
इंग्लैंड 31
न्यूजीलैंड 27
श्रीलंका 23
अफगानिस्तान 14
आयरलैंड 14
नीदरलैंड 7
बांग्लादेश 6
जिम्बाब्वे 6
नामीबिया 5
स्कॉटलैंड 2

बीसीसीआई सचिव जय शाह का बयान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा, ‘अगर हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।’ खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड (राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके), 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed