Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2024 Will Mumbai Indians Rohit Sharma play for Chennai Super Kings CSK CEO gave this answer

IPL 2024: क्या चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा? CSK के सीईओ ने दिया यह जवाब

Wed, 20 Dec 2023 04:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Dec 2023 04:03 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं। एक या दो फ्रेंचाइजी द्वारा ट्रेड के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पूछताछ करने की खबरें भी सामने आईं। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के बारे में भी कहा जा रहा है कि ये दोनों भी दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
IPL Auction 2024 Will Mumbai Indians Rohit Sharma play for Chennai Super Kings CSK CEO gave this answer
रोहित शर्मा और काशी विश्वनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस टीम के इस फैसले पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा टीम को छोड़ सकते हैं। एक या दो फ्रेंचाइजी द्वारा ट्रेड के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पूछताछ करने की खबरें भी सामने आईं। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के बारे में भी कहा जा रहा है कि ये दोनों भी दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स में जा सकते हैं। इसे लेकर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मुंबई के साथ किसी भी संभावित ट्रेड से अपनी फ्रेंचाइजी को दूर कर लिया है। एक इंटरव्यू में विश्वनाथन ने कहा कि किसी खिलाड़ी को ट्रेड करना सीएसके के सिद्धांतों के खिलाफ है। फिलहाल ऐसा कोई खिलाड़ी है जिसे उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई के साथ ट्रेड कर सके।
विज्ञापन


हमने किसी से संपर्क नहीं किया: सीएसके के सीईओ
काशी विश्वनाथन ने दुबई में नीलामी के बीच में कहा, "सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ व्यापार करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी न कभी तो फैसला लेना ही होता है: जयवर्धने
नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस के ग्लोबल क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने से रोहित से कप्तानी की जिम्मेदारी छीनने के फैसले के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि कभी न कभी तो फैसला लेना ही होता है। अब उम्मीद है कि हिटमैन अपने उत्तराधिकारी हार्दिक का मार्गदर्शन करेंगे।


जयवर्धने ने कहा, ''अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर टीम में रोहित शर्मा का होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने रोहित के साथ बहुत करीब से काम किया है। वह एक शानदार व्यक्ति हैं और मुझे यकीन है वह उस विरासत का हिस्सा होंगे जो इसका मार्गदर्शन करेंगे। मुंबई के पास पहले भी सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा था, जो युवाओं के साथ खेलते थे। उन्होंने किसी और को नेतृत्व दिया और सुनिश्चित किया कि मुंबई इंडियंस सही रास्ते पर जा रही है। यह वही बात है। हमने यह बातचीत की थी और हर कोई इसमें दिलचस्पी ले रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed