{"_id":"6208dfd84f2da84fe71db0c2","slug":"ipl-auction-2022-raj-bawa-bought-by-punjab-kings-rajvardhan-hangargekar-by-chennai-super-kings-and-yash-dhull-bought-by-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: पंजाब ने राज बावा और चेन्नई ने हंगरगेकर को बनाया करोड़पति, यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: पंजाब ने राज बावा और चेन्नई ने हंगरगेकर को बनाया करोड़पति, यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
Sun, 13 Feb 2022 04:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:09 PM IST
सार
पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर राजा बावा और चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को करोड़पति बनाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में जमकर बोली लगी। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर राजा बावा और चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को करोड़पति बनाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज हरनूर सिंह और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विक्की ओस्तवाल को किसी नहीं खरीदा।
राज बावा के लिए तीन टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए पहली बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने राज बावा के लिए 1.40 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई ने 1.90 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपये में राज बावा को खरीद लिया।
IPL 2022 AUCTION LIVE: आईपीएल नीलामी की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने राजवर्धन हंगरगेकर के लिए मुंबई इंडियंस ने सबसे पहली बोली लगाई। इसके बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपना पैडल उठाया। लखनऊ की टीम 65 लाख तक बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। ऐसा लगा कि मुंबई की टीम 70 लाख रुपये में उन्हें खरीद लेगी तभी चेन्नई ने बोली लगाकर मुंबई को रोक दिया। फिर इन दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली। मुंबई ने 1.40 लाख रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। चेन्नई ने राजवर्धन को 1.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया। ढुल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिली। पंजाब ने 45 लाख रुपये तक बोली लगाई। दिल्ली ने पांच लाख ज्यादा देते हुए यश ढुल को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। भारत की ओर से अंडर-19 टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विक्की ओस्तवाल को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं, हरनूर सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में 88 रन की पारी खेली थी। उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला।