फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 bcci has not decided venue for IPL auction Arun Dhumal said the dates will be announced soon

IPL Auction विशेष: नीलामी के लिए बोर्ड ने अभी जगह तय नहीं की, BCCI के कोषाध्यक्ष धूमल बोले- जल्द होगा तारीखों का एलान

Fri, 14 Jan 2022 01:16 PM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:16 PM IST
सार

आईपीएल नीलामी को लेकर अलग-अलग तारीखों के बारे में मीडिया रिपोर्ट द्वारा बताया जा रहा है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने अमर उजाला से बातचीत में इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 bcci has not decided venue for IPL auction Arun Dhumal said the dates will be announced soon
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ी की बड़ी नीलामी होने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नीलामी की तारीखों का एलान नहीं किया है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में कई तारीखों के बारे में चर्चा की गई है। एक रिपोर्ट में सात और आठ फरवरी को नीलामी होने की बात कही गई है तो दूसरे रिपोर्ट में 12 और 13 फरवरी का जिक्र किया गया है। इस बारे में अमर उजाला ने बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल से बात की। उन्होंने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया। धूमल ने कहा कि बोर्ड ने अब तक किसी भी तारीख को लेकर फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


तीन मीडिया रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया?
  • समाचार एजेंसी पीटीआई ने बुधवार (22 दिसंबर) को बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया था कि नीलामी का आयोजन सात और आठ फरवरी को बेंगलुरु में होगा। 
  • विज्ञापन
  • क्रिकबज ने गुरुवार (23 दिसंबर) को अपनी रिपोर्ट में कहा कि नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।
  • क्रिकबज के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने बोर्ड के अधिकारी के हवाले से बताया कि नीलामी का आयोजन बेंगलुरु या कोच्चि में हो सकता है।

जगह तय करने के बाद तारीखों का होगा एलान: धूमल
अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई ने अभी तक तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल नीलामी फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी। बोर्ड पहले जगह का चुनाव करने के बारे में लगा हुआ है। जगह फाइनल होते ही नीलामी की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL Auction 2022 bcci has not decided venue for IPL auction Arun Dhumal said the dates will be announced soon
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ कोषाध्यक्ष अरुण धूमल। - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के विवाद पर क्या बोले धूमल?
अहमदाबाद फ्रैंचाइजी आईपीएल की नई टीम बनने के बाद से विवादों में है। उसे खरीदने वाली सीवीसी कैपिटल पर यह आरोप लगे थे कि उसके संबंध कई सट्टे वाली कंपनियों से हैं। ये कंपनियां भारत से बाहर हैं। इसी बात को लेकर विवाद गहराया हुआ है। बोर्ड ने मामला सामने आने के बाद तीन सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया था। फ्रैंचाइजी को लेकर अब तक फैसला नहीं आया है।

इस मामले को लेकर जब अमर उजाला ने धूमल से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड किसी जल्दबाजी में नहीं है। जल्द ही फ्रैंचाइजी को लेकर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा और फिर उसे सार्वजनिक किया जाएगा।’’

IPL Auction 2022 bcci has not decided venue for IPL auction Arun Dhumal said the dates will be announced soon
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद के साथ लखनऊ बनी थी नई फ्रैंचाइजी
इस साल 25 अक्टूबर को बीसीसीआई ने नई फ्रैंचाइजी का एलान किया था। गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी थी। वहीं, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5625 करोड़ रुपये में खरीदी। लखनऊ का होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम होगा। वहीं, अहमदाबाद का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed