IPL Auction 2019 Highlights: वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल के 12वें सीजन के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की बोली लगेगी। अब से कुछ ही देर में होने वाली इस नीलामी में कुल 346 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें से 70 खिलाड़ी ही चुने जाएंगे। जबकि ऑक्शन में सभी 8 फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।
इस बार 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है, जिनमें ब्रैंडन मैक्कलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कॉलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट शामिल हैं। जबकि अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ रुपये की की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
IPL Auction 2019 Live: गतविजेता चेन्नई की टेबल सज चुकी है...रणनीतिकार अपने खिलाड़ियों को चुनने तैयार है
The #Yellove battalion! #WhistlePodu #SuperAuction #SummerOf19 💛🦁 pic.twitter.com/KNmZKkUJiU
विज्ञापन विज्ञापन— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 18, 2018
बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है वहीं डेविड वॉर्नर को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है।
All the best to coach @CoachHesson & everyone at @lionsdenkxip for the #IPLAuction today 👍 Looking forward to a Bigger, Better & Stronger #Kxipsquad 🏏 #livepunjabiplaypunjabi #ting ! pic.twitter.com/X5K8jujPvj
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
📅December 18, 2018
⏲️3.30 PM IST
📺@StarSportsIndia
📲🔢https://t.co/wydVeodeyG pic.twitter.com/CEAZcXT6y4
दूसरी लिस्ट 1.5 करोड़ बेस प्राइस की है, जिसमें कुल 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में सिर्फ जयदेव उनादकट के तौर पर एक ही भारतीय शामिल है। आपको बता दें पिछली बार राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट 11.5 करोड़ रुपए में अपने साथ किया था।
The bidding war begins under an hour and we've got our bidding weapon ready 😉#CricketMeriJaan #IPLAuction pic.twitter.com/KG2YnIYXDW
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 18, 2018
किसके पर्स में कितने पैसे?
कोलकाता नाइटराइडर्स - 15.20 करोड़ (जगह: (12) - भारतीय 7, विदेशी 5)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 18.15 करोड़ (जगह: (10) - भारतीय 8, विदेशी 2)
मुंबई इंडियंस - 11.15 करोड़ (जगह: (7) - भारतीय 6, विदेशी 1)
किंग्स इलेवन पंजाब - 36.20 करोड़ (जगह: (15) - भारतीय 11, विदेशी 4)
राजस्थान रॉयल्स - 20.95 करोड़ (जगह: (9) - भारतीय 6, विदेशी 3)
चेन्नई सुपर किंग्स - 8.40 करोड़ (जगह: (2) - भारतीय 2, विदेशी 0)
सनराइजर्स हैदराबाद - 9.70 करोड़ (जगह: (5) - भारतीय 3, विदेशी 0)
दिल्ली कैपिटल्स - 25.50 करोड़ (जगह: (10) - भारतीय 7, विदेशी 3)
We are ready for the ⚔️ on the table before the action on the field! What about you?
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 18, 2018
Don't forget to tune in to Star Sports, 2:30 PM onwards to find out who becomes the new Knights at the VIVO #IPLAuction.#ComeHome2KKR #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/f2Eljo9taR
-इस ऑक्शन में 13 देशों के खिलाडि़यों पर बोली लगाई जाएगी
भारत - 226 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका - 26 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया - 23 खिलाड़ी वेस्टइंडीज - 18 खिलाड़ी इंग्लैंड - 18 खिलाड़ी न्यूजीलैंड- 13 खिलाड़ी अफगानिस्तान - आठ खिलाड़ी श्रीलंका- सात खिलाड़ी बांग्लादेश- दो खिलाड़ी जिम्बाब्वे- दो खिलाड़ी यूएसए - एक खिलाड़ी आयरलैंड - एक खिलाड़ी नीदरलैंड्स - एक खिलाड़ी
Hello and welcome to VIVO #IPLAuction.
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
We're about to commence the day's proceedings shortly. Stay tuned.
First player to go under the hammer is Manoj Tiwary at VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
Alex Hales up next and he remains unsold VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
Shimron Hetmyer up next and he's sold to @RCBTweets for INR 420 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
मार्टिन गुप्टिल और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मक्कुलम नहीं बिके..दोनों कीवी खिलाड़ी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं...
Up next are capped all-rounders
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को खरीदने कोलकाता नाइटराइटर्स और किंग्स इलेवन पंजाब में कड़ी टक्कर देखने को मिली... आखिरकार 75 लाख का बेस प्राइज वाला यह खतरनाक खिलाड़ी 5 करोड़ की बड़ी राशि में केकेआर के साथ हुए।
ब्रैथवेट के पास टी-20 का अच्छा खासा अनुभव है, उन्होंने 132 टी-20 मैच में 122 विकेट लिए हैं।
गुरकीरत सिंह को आरसीबी ने खरीदा।
.@gurkeeratmann22 is up next and he is sold to @RCBTweets for INR 50 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
सिक्सर किंग युवराज सिंह की बोली शुरू...पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब में रहे युवराज सिंह को किसी ने भी खरीदने में रूचि नहीं दिखाई...1 करोड़ की बेस प्राइज वाले इस भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं...
उन्होंने अपनी बेस प्राइस की पिछली बार के मुकाबले आधी कर दी थी...फिलहाल उन्हें अब इंतजार करना पड़ेगा..
Yuvraj Singh is up next and he remains unsold VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
हेनरिक्स को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा...
Moises Henriques is up next and he is sold to @lionsdenkxip for INR 100 lacs VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
अक्षर पटेल पर बोली लग रही हैं..उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए हैं...आईपीएल में खेले गए 68 मैचों में उन्होंने 61 विकेट लिए और 600 से उपर रन बनाए. .अक्षर पटेल अब दिल्ली केपिटल्स के लिए खेलेंगे...उन्हें अप्रत्याशित रूप से 5 करोड़ रुपए मिले...
All-rounder @akshar2026 is sold to @DelhiCapitals for INR 500 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
नमन ओझा पर बोली लगाई जा रही है. वे इस ऑक्शन के पहले विकेटकीपर हैं..उन्हें फिलहाल कोई खरीदार नहीं मिला..
बेन मैक्डेरमोट को भी कोई खरीदार नहीं मिला..
जॉनी बेयरस्टो पर बोली लग रही है..बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए हैं..दो करोड़ रुपए से ऊपर उनकी कीमत पहुंच गई हैं...इस इंग्लिश ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा...
एक और कैरेबियाई ऑलराउंडर निकोलस पूरन को अपने साथ जोड़ने के लिए पंजाब पूरा जोर लगा रही है..उनका मुकाबला आरसीबी से हो रहा है...पूरन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए हैं और फिलहाल उनकी कीमत 4 करोड़ 20 लाख रुपए में उपर पहुंच गई हैं.. इस ऑक्शन में दो खिलाड़ी ही 5 करोड़ हासिल कर पाए हैं... 4.20 करोड़ पर पंजाब ने निकोलस पूरन को अपनी टीम में शामिल किया..
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को हैदराबाद ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा...साहा अभी चोट से उबर रहे हैं, जिस कारण वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं...
जयदेव उनादकट का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ है..आईपीएल करियर में उन्होंने 62 मैच में 67 विकेट चटकाए हैं...जयदेव को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर थी...आखिरकार 8 करोड़ 40 लाख में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने पाले में किया...
आईपीएल के पिछले सीजन में उनादकट ने 15 मैचों में 11 विकेट लिए थे...
And we're back.@JUnadkat is up next is sold to @rajasthanroyals for INR 840 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा..वह अपनी घरेलू टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे...
Lasith Malinga is sold to @mipaltan for INR 200 lacs VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
ऑस्ट्रेलिया में अच्छी लय में नजर आ रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली..पहले पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था...जिससे उनकी कीमत बेस प्राइस से तीन गुना बढ़ गई..आखिरकार 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा...
.@MdShami11 is sold to @lionsdenkxip for INR 480 lacs VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
पंजाब के पास अंकित राजपूत और एंड्रयू टाई के रूप में दो तेज गेंदबाज पहले ही है और अब उसने शमी पर भी दांव खेल लिया...
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और लंबे समय से टीम में वापसी की तलाश में जुटे वरूण एरोन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा...50 लाख बेस प्राइज के बदले उनकी बोली 2 करोड़ 40 लाख में लगी..
Varun Aaron is sold to @rajasthanroyals for INR 240 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
मोहित शर्मा 5 करोड़ की भारी-भरकम राशि में बिके...उनका बेस प्राइज 50 लाख था...चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें खरीदा...अब चेन्नई के पास सिर्फ एक खिलाड़ी की ही जगह खाली है और पर्स में 3 करोड़ रुपए शेष...
.@imohitsharma18 is up next and is sold to @ChennaiIPL for INR 500 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
राहुल शर्मा, एडम जंपा, पियरे और फवाद अहमद में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.. उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला..
ब्रेक के बाद नीलामी शुरू हो गई है.. इस सेट में अनकैप्ड खिलाड़ी पर बोली लगाई जाएगी..देवदत्त को आरसीबी ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा...
Devdutt Padikkal is sold to @RCBTweets for INR 20 lacs VIVO #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
मनन वोहरा, सचिन बेबी और अंकित बावने को कोई खरीदार नहीं मिला...
अनमोल प्रीत सिंह पर बोली लगाई जा रही है..उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है.. उन्होंने अभी तक कुल 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 116 रन बनाए..पंजाब और मुंबई उन्हें खरीदने के लिए टकरा रही...आखिरकार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 80 लाख में खरीदा...
युवा खिलाड़ी शिवम दुबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख की बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें 5 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा..उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी...13 टी-20 मुकाबलों में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने10 विकेट लिए और बल्ले से भी जबरदस्त खेल दिखाते हैं...
अनकैप्ड खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती पर पैसों की बरसात हुई..शिवम दुबे के बाद इस बॉलिंग ऑलराउंडर की भी काफी डिमांड देखी गई...पहले मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच था.. फिर केकेआर ने भी बोली बढ़ाना शुरू किया ...आखिरकार महज 20 लाख की बेस प्राइज वाला यह खिलाड़ी 8 करोड़ 40 लाख के साथ पंजाब के साथ जुड़ा...
वरुण तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने ऑलराउंड खेल से सुर्खियों में आए थे...
Varun Chakaravarthy is sold to @lionsdenkxip for INR 840 lacs
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction
शेलडन जैक्सन, अनुज रावत, केएस भारत अरुण कार्तिक और अनिकेत चौधरी को कोई खरीदार नहीं मिला..
नाथू सिंह को दिल्ली कैपिटल ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा.. एक समय नाथू को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ से अधिक कीमत में खरीदा था...सुचित, युवराज और जहीर खान पकतीन, केसी करियप्पा, रवि साई किशोर को कोई खरीदार नहीं मिला..
10 मिनट का ब्रेक...
We will go in for a 10 minute break. Stay tuned.
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
Watch the bidding war for left-arm quick @JUnadkat. He was sold to @rajasthanroyals for a whopping INR 840 lacs.@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/S2tx9CyMAr
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
Purse remaining with the teams.
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
VIVO #IPLAuction pic.twitter.com/hAG3PKPubF
सैम करन पर बोली लग रही हैं..बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है..करन पहली बार आईपीएल नीलामी में उतरे हैं...कीमत 4 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है..सैम करन को लेकर दिल्ली कैपिटल और आरसीबी के बीच मुकाबला चल रहा है. कीमत 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई हैं. दिल्ली के पास 10.60 करोड़ रुपए बचे हैं..आरसीबी पीछे हट गई और इस कीमत पर सैम करने को पंजाब ने खरीद लिया...
ल्यूक रोंची, मुश्फिकुर रहीम, कुसल परेरा, ग्लेन फिलिप भी नहीं बिके...
बरिंदर सरन के लिए मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 40 लाख की बोली लगाई... 50 लाख की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चल रहा था...
आर विनय कुमार, केन रिचर्डसन, अभिमन्यू मिथुन, मॉर्न मॉर्कल नहीं बिके..डेल स्टोन को भी कोई खरीदार नहीं मिला...
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर लॉकी फर्ग्यूसन को केकेआर ने खरीदा... 1 करोड़ 60 लाख में इसे अच्छा पिक माना जाएगा क्योंकि यह खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर है...
We now break for Tea.
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
Stay tuned for further updates at @Vivo_India #IPLAuction
दिल्ली के पर्स में 10.60, पंजाब के 10.35, राजस्थान के पास 10.15, कोलकाता के पास 8.60, बेंगुलुरु के पास 7.75, हैदराबाद के पास 6.30, मुंबई के पास 4.95 और चेन्नई के पास 3.40 करोड़ रुपए बचे हैं...
दिल्ली के पर्स में 10.60, पंजाब के 10.35, राजस्थान के पास 10.15, कोलकाता के पास 8.60, बेंगुलुरु के पास 7.75, हैदराबाद के पास 6.30, मुंबई के पास 4.95 और चेन्नई के पास 3.40 करोड़ रुपए बचे हैं.
नीलामी प्रकिया एक बार फिर शुरू...शुभम रंजाने और प्रवीण दुबे नहीं बिके..
दक्षिणी अफ्रीकी युवा तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्ट्जे को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख में अपने साथ किया...
विलजोन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 75 लाख रुपए में खरीदा...
हिम्मत सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी और रॉयल चैंलेंजर बेंगलोर ने उन्हें 65 लाख रुपए में खरीदा...निखिल नायक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा...
रसिक डार को मुंबई इंडियंस ने, पृथ्वी राज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20-20 लाख रुपए में खरीदा. लियाम को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपए में अपने साथ किया. कीमो पॉल को दिल्ली कैपिटल ने 50 लाख रुपए में खरीदा.
किंग्स इलेवन पंजाब ने अग्निवेश और हरप्रीत को 20-20 लाख रुपए में खरीदा...प्रयास के पास टी-20 क्रिकेट का अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी काबिलियत को हर कोई जानता है...आरसीबी ने 1.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा..
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को उनके बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा...
आखिरकार युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए में खरीदा..पहले राउंड में वे अनसॉल्ड रहे थे...पिछले साल उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था, जिसे इस बार घटाकर उन्होंने 1 करोड़ कर दिया था...
तुषार देशपांडे, चामा मिलिंद, इशान पोरेल, रवि साई किशोर, जगदीश, सौरभ तिवारी, ऋषि धवन, जेसन होल्डर, ल्यूक रोंची, डेल स्टेन को खरीदार नहीं मिला.
इसी के साथ आईपीएल 2019 का ऑक्शन हुआ समाप्त। हमारे साथ बने रहने के लिए शुक्रिया। अब अंशुल तलमले आपसे अलविदा कहने की इजाजत चाहेंगे।
इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. वरुण को 8.4 करोड़ रुपए में पंजाब ने और उनादकट को इतने ही रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. नीलामी में युवा खिलाडि़यों की धूम रही. शिवम दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं 17 साल के प्रभसिमरन और 4.80 और 15 साल के प्रयास को 1.50 करोड़ रुपए मिले...
नीचे देखिए सिलसिलेवार पूरी रिपोर्ट
A total of 60 players have been sold at the VIVO #IPL2019Auction.
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2018
40 Indians and 20 overseas players.
Total money spent ₹1,06,80,00,000 pic.twitter.com/qvgjVrKJob