फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: RCB vs RPS, 35th match

अकेले कोहली के 'धूम-धड़ाके' से हार गई धोनी की टीम

Sun, 08 May 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: RCB vs RPS, 35th match
विराट कोहली, आरसीबी

आईपीएल-9 में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को धोनी की टीम पुणे पर हर हाल में जीत दर्ज करानी थी लेकिन बड़े लक्ष्य को देखकर लगा कि आरसीबी के लिए मुश्किल भरा होगा, हालांकि कप्तान विराट कोहली (नाबाद 108 रन, 8 चौका और 7 छक्का) के शानदार शतक ने इसे आसान बना दिया और टीम ने 192 रनों की चुनौती को 3 गेंद शेष रहते (7 विकेट) हासिल कर लिया।

विज्ञापन


बंगलुरू में टीम इंडिया के दो कप्तानों (धोनी और कोहली) की टीमों के बीच हुए मुकाबले में कांटे की जंग दिखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए जिसमें अजिंक्य रहाणे ने 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। फिर 192 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में आरसीबी को शुरुआत से ही तेज रन बनाने थे जिसे कोहली ने अकेले दम पर कर दिखाया।
विज्ञापन


19वें ओवर में लगातार 2 छक्के लगाकर आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। फिर अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने धोनी की टीम से मैच छीन लिया। वह आईपीएल में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 2 शतक लगाए हैं। वह 8 पारी खेलकर आईपीएल में 500 रन बना लिए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2011 में 9 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। शतक लगान से पहले कोहली ने लोकेश राहुल (38) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। जबकि शेन वाटसन ने 36 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 8 मैचों से तीसरी जीत हासिल कर ली है जबकि धोनी की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्न हो गई है। इस टीम ने 10 मैचों में 7 में हार का सामना किया है।

जीवनदान के बीच रहाणे और तिवारी ने लगाई शतकीय साझेदारी

IPL-9: RCB vs RPS, 35th match
रहाणे
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) से पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के लिए पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और उस्मान ख्वाजा करने आए। दोनों के बीच 2.2 ओवर में 26 रनों की तेज साझेदारी हुई। ख्वाजा 16 रन बनाकर रनआउट हो गए।

रहाणे का साथ देना सौरव तिवारी क्रीज पर आए लेकिन वह काफी लकी रहे और 3 कैच तथा एक स्टंपिंग से जीवनदान पाने के बाद इस साझेदारी को तीन अंकों में ले गए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। दिलचस्प यह कि कई जीवनदान पाने के बाद दोनों ने एक ही ओवर में लगातार 2 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। रहाणे की इस आईपीएल में यह छठी फिफ्टी है।

लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे रहाणे ने 48 गेंदों में 74 रनों (8 चौके और 2 छक्के) की पारी खेली, जबकि सौरव तिवारी ने 52 रनों का योगदान दिया। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। कप्तान धोनी ने  9 रन ही बना सके। शेन वाटसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed